बॉलीवुड निर्देशक रूमी जाफरी, राकेश बेदी ने किया डॉली तोमर, रजनीश दुबे, का सूफी गीत “इमाम-ए-हिंद” लॉन्च

नई दिल्ली। हज़रत पीर नूर सतगुर बाबा, बड़ी दरगाह, नवसारी के 1235 साल पूरे होने के विशेष उरुस अवसर पर। अमिताभ बच्चन, सलमान खान अभिनीत फिल्म गॉड तुसी ग्रेट हो जैसी फ़िल्म के निर्देशक रूमी जाफरी, ऎक्टर राकेश बेदी ने डॉली तोमर, रजनीश दुबे और निर्माता खुर्रम सय्यद के एक बेहद रूहानी और सूफी गीत “इमाम-ए-हिंद” को मुम्बई में आयोजित एक भव्य समारोह में लॉन्च किया। डीके ओमशील प्रोडक्शंस यूएसए और ओमशील प्रोडक्शन द्वारा इस गीत को रिलीज किया गया है। यहां इस डिवोशनल सॉन्ग को दिखाया गया जिसे सभी ने बहुत पसन्द किया। इस अवसर पर यहाँ एक कवि सम्मेलन भी हुआ जिसमें दीप्ति मिश्रा, नजर बिजनौरी, राकेश बेदी और अल्तमश अब्बास ने अपनी शायरी सुनाई। जिसका आयोजन नजर बिजनौरी जी, हम फेस्ट और ओमशील प्रोडक्शन के सहयोग से किया गया था। प्रोडक्शन टीम से कैमरामैन पी जॉन विजि, क्रिएटिव हेड कवीरा अर्जुन और एसोसिएट डायरेक्टर देवू नामदेव उपस्थित थे।   चीफ गेस्ट लेखक निर्देशक रूमी जाफरी ने कहा कि इमाम ए हिन्द के लिए मैं निर्माता खुर्रम सय्यद, ऎक्टर डायरेक्टर रजनीश दुबे और ऎक्ट्रेस डॉली तोमर को बहुत मुबारकबाद देता हूँ। हमारे देश मे सूफी संतों की महान परंपरा रही है और इस एल्बम के जरिये उसी परम्परा को आगे बढ़ाया गया है। यह दिल और रूह को सुकून पहुंचाने वाला एक गीत है। निर्देशक रजनीश दुबे ने बताया कि इस रूहानी गीत को गुजरात के नवसारी में स्थित हजरत पीर नूर सतगोर बाबा की बड़ी दरगाह पर शूट किया गया है। इसके वीडियो में मेरे अलावा डॉली तोमर और मोंटी सैयद का नाम ज़िक्र के काबिल है। डॉली तोमर ने कहा कि इस गीत की शूटिंग के अनुभव हम सब के लिए बड़ा प्रभावी और यादगार रहा। मुझे इस्लाम के बारे में काफी कुछ जानने समझने का मौका मिला। साथ ही देश की गंगा जमना संस्कृति की गहराई और इसकी महानता का अंदाजा हुआ। मैं रूमी जाफरी का भी शुक्रिया अदा करती हूं कि इतने महान लेखक निर्देशक हमारे इस म्युज़िक लॉन्च इवेंट पर आए और अपनी कीमती राय भी दी। गौरतलब है कि ओमशील प्रोडक्शन एक ऐसी भारतीय प्रोडक्शन हाउस है, जो फिल्म्स, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का निर्माण करती है और इसकी एक शाखा अमरीका में भी है, जिसका नाम डीके ओमशील प्रोडक्शन है। इसके प्रमुख डॉली तोमर और खुर्रम सैयद हैं। डॉली तोमर ने आगे कहा कि ओमशील प्रोडक्शन इस सूफी गीत के बाद इस साल एक फीचर फिल्म “प्यारी तरावली द ट्रू स्टोरी” भी लेकर आ रहा है, जो सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। एक नॉवेल पर आधारित इस फ़िल्म को मध्य प्रदेश में फ़िल्माया गया है, जिसे रजनीश दुबे ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस एल्बम के निर्माता खुर्रम सय्यद, डॉली तोमर हैं, सह निर्माता अंसार ए मोहम्मद और मोंटी सय्यद हैं। यहां गेस्ट के रूप में सय्यद लईक अहमद और रहमान अली भी उपस्थित रहे।    

दुबई में आप की अदालत के स्पेशल एपिसोड में चार चांद लगाएंगे सलमान खान

नई दिल्ली। फिल्म उद्योग में भाई नाम से बेहद लोकप्रिय मेगा स्टार सलमान खान भारतीय मनोरंजन उद्योग की ब्लॉकबस्टर शख़्सियतों में से एक हैं। सिने उद्योग के दिग्गज ने तीन …

कौन बनायेगा हरियाणवी फिल्म ?

नई दिल्ली। बड़े प्रेम व श्रद्धा से बनाई दादा लखमी फिल्म यशपाल शर्मा की लाख कोशिशों के बावजूद आर्थिक घाटे का बुरी तरह शिकार हुई । यह रहस्योद्घाटन किसी और …

फिल्म ‘आदिपुरुष’ का प्रमोशन नहीं करेंगे सैफ अली खान

मुंबई। दर्शकों को बहुचर्चित फिल्म ‘आदिपुरुष’ का इंतजार है। इस फिल्म में प्रभास श्रीराम का किरदार निभाते नजर आएंगे, जबकि कृति सेनन सीता का रोल प्ले कर रही हैं। बॉलीवुड …

सुपर कॉप बनीं सोनाक्षी सिन्हा, ‘दहाड़’ का टीजर रिलीज

मुंबई। मर्डर मिस्ट्री, सस्पेंस, क्राइम ड्रामा वाली वेब सीरीज दर्शकों को खूब भाती नजर आ रही है। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज़ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली …

डेटिंग की अफवाहों पर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी

मुंबई। ‘बिग बॉस 16’ से चर्चा में आए शिव ठाकरे के चाहने वालों की तादाद दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं। गर्लफ्रेंड वीना जगताप के बाद शिव ठाकरे का …

संजय लीला भंसाली ने 1.60 हजार स्क्वायर फीट में बनाया वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ का सेट

  मुंबई। चाहे ‘हम दिल दें चुके सनम हो’ या ‘देवदास’ या फिर कुछ वक्त पहले आई पद्मावत और गंगूबाई काठियावाड़ी, संजय लीला भंसाली एक ऐसे फिल्म मेकर हैं जो …

OTT पर रिलीज होगी Salman Khan की ‘किसी का भाई किसी की जान’

नई दिल्ली। बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है, जिसमें कहा जा रहा …

आलिया भट्ट ने खरीदा आलीशान घर, बहन शाहीन को गिफ्ट किए दो फ्लैट

मुंबई। बॉलीवुड की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट ने मुंबई में एक आलीशान घर खरीदकर खुद को एक खास तोहफा दिया है। आलिया ने इसी महीने अपनी बहन …

बाय इनवाइट ओनली के नए एपिसोड में अनुष्का रंजन और आदित्य सील मस्ती करने के लिए तैयार हैं

नई दिल्ली। आदित्य सील और अनुष्का रंजन, बेहद प्यार करने वाली जोड़ी अपने भावपूर्ण रोमांस और प्यारी केमिस्ट्री से सभी को मंत्रमुग्ध करने के लिए अमेज़ॅन मिनीटीवी चैट शो पर …