CBSE 10th & 12th Result 2024 : 10वीं में 93.60 फीसदी बच्चे पास , 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने सोमवार, 13 मई को 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आज सीनियर सेकेंड्री (12th) क्लास का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब सेकेंड्री (10वीं) कक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया है। इस वर्ष 10वीं में 93.60 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 10वीं के छात्रों की मार्कशीट डिजिलॉकर पर अपलोड कर दी गई है। छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।छात्रों को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए सभी विषयों और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। छात्रों को सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए ई से उच्च ग्रेड प्राप्त करना आवश्यक है।

सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.