नई दिल्ली। अकासा एयर की ऑनबोर्ड मील सर्विस कैफ़े अकासा ने अपने क्रिसमस स्पेशल मील के तीसरे एडिशन को लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल मील इस खास मौसम का बेहतरीन टेस्ट प्रदान करता है। क्रिसमस स्पेशल मील में इस सीजन के खास व्यंजनों को पेश किया गया है, इस मील में हवाई यात्रियों को चिकन मिंस क्रैनबेरी पाई का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा, इसके साथ ही बेहतरीन क्रिसमस पुडिंग और उनकी पसंद के ड्रिंक भी पेश किए जाएंगे। यह मील खासतौर पर अकासा एयर नेटवर्क पर 1-31 दिसंबर 2024 तक उपलब्ध कराया गया है। त्योहार के दौरान की गई अकासा एयर की इस खास पेशकश का लुत्फ उठाने के लिए ग्राहक कंपनी की वेबसाइट www.akasaair.com या मोबाइल ऐप के जरिए इस मील को आसानी से प्री-बुक कर सकते हैं।
अगस्त 2022 में अपना ऑपरेशन शुरू करने के बाद से, अकासा एयर खास तौर पर तैयार किए गए मील ऑप्शन को पेश कर रहा है। अकासा के इस स्पेशल मील में देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े खास उत्सव और उनकी खासियतों की झलक देखने को मिलती है। मकर संक्रांति से लेकर वैलेंटाइन डे, होली, ईद, मदर्स डे, इंटरनेशनल योगा डे, मानसून सीजन, नवरोज, ओणम, गणेश चतुर्थी, दशहरा, दिवाली और क्रिसमस तक, कैफे अकासा हर उत्सव के खास व्यंजन को पेश कर यात्रा के अनुभव को और भी बेहतरीन और यादगार बना देता है। एयरलाइन अपने रेग्युलर मेन्यू में उन यात्रियों को केक का विकल्प चुनने का प्री-सिलेक्शन भी उपलब्ध कराती है, जो अपने प्रियजनों का जन्मदिन आसमान में मनाना चाहते हैं।
कैफ़े अकासा अपने मेन्यू में लगातार बदलाव लाता रहता है। इस मेन्यू को बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है। इस मेन्यू में कई तरह के लजीज़ व्यंजन, स्नैक्स और तरोताजा करने वाले ड्रिंक शामिल हैं। इस मेन्यू के साथ कंपनी की कोशिश है कि खाने पीने को लेकर लोगों की विभिन्न पसंदों का ध्यान रखा जाए, जिससे हर यात्री को मेन्यू में उसकी पसंद का कुछ न कुछ मिल ही जाए। मेन्यू में 45 से ज़्यादा विकल्प दिए गए हैं, जिनमें फ्यूज़न मील, किसी खास रीजन के स्वाद वाला ऐपेटाइज़र और स्वादिष्ट मिठाइयां शामिल हैं। इन सभी व्यंजनों को भारत भर के प्रतिष्ठित शेफ़ द्वारा ख़ास तौर पर तैयार किया गया है।
क्रिसमस स्पेशल मील के साथ अकासा एयर की पूरी कोशिश है कि हवाई यात्रा के दौरान यात्री छुट्टियों के इस मौसम का भरपूर मजा उठा सकें। क्रिसमस का त्योहार मौजमस्ती और एक दूसरे से मिलने जुलने का त्योहार है। यही ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल मील को पेश किया गया है। इस मील में पारंपरिक व्यंजनों का लजीज स्वाद मिलता है। इसका नमकीन और मीठा टेस्ट आपको क्रिसमस का कभी न भूलने वाला अनुभव देता है। ग्राहक चाहे अपने परिवार से मिलने जा रहे हों या मौज मस्ती के लिए छुट्टियों पर जा रहे हों, त्योहार का यह बेहतरीन टेस्ट उनके सफर को और मजेदार बना देता है।
अकासा एयर ग्राहकों का ख्याल रखने वाली और युवा एयरलाइंस है। इसकी कर्मचारी हितैषी संस्कृति, कस्टमर-सर्विस फिलॉसफी और तकनीक केंद्रित एप्रोच ने इसे लाखों ग्राहकों की सबसे पसंदीदा एयरलाइन बना दिया है। अपनी स्थापना के बाद से, अकासा एयर ने कई ऐसी पेशकश की हैं, जिसे इंडस्ट्री में अभी तक नहीं देखा गया था। इसी के साथ की कंपनी ने ग्राहक से जुड़ी पेशकश के साथ, भारत के एविएशन उद्योग को नए सिरे से परिभाषित किया है। इसके नए विमानों का बेड़ा बड़ा लेगरूम और बेहतरीन कंफर्ट प्रदान करता है। इसी के साथ ही कंपनी के अधिकांश विमानों में USB पोर्ट दिया गया है, जिससे यात्री अपने गैजेट और डिवाइस को यात्रा के दौरान चार्ज कर सकते हैं। कैफ़े अकासा की ओर से हाल ही में एक नया मेन्यू पेश किया है।
कंपनी के इस मेन्यू में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन, स्नैक्स और तरोताज़ा करने वाले ड्रिंक शामिल हैं। कंपनी का प्रयास है कि खाने पीने को लेकर लोगों की पसंद के हिसाब इस विस्तृत मेन्यू में सभी के लिए कुछ न कुछ हो। नए मेन्यू में 45 से अधिक व्यंजनों के विकल्प दिए गए हैं, इसमें फ़्यूज़न व्यंजन, खास रीजन के बेहतरीन टेस्ट वाले ऐपेटाइज़र और स्वादिष्ट मिठाइयां शामिल हैं। इन व्यंजनों को विशेष रूप से भारत के प्रतिष्ठित शेफ़ द्वारा तैयार किया गया है। अकासा का एक खास फीचर है पेट्स ऑन अकासा, इस फीचर में ग्राहकों को अपने पालतू जानवरों के साथ केबिन में यात्रा करने या उनके वजन के आधार पर उन्हें कार्गो में ले जाने की सुविधा मिलती है। अकासा एयर अपनी बेमिसाल कस्टमर सर्विस के भरोसे को पूरा करने के लिए 25 से अधिक एंसिलरी प्रोडक्ट पेश करता है। इन सर्विस में अकासा गेटअर्ली, सीट एंड मील डील, एक्स्ट्रा सीट और अकासा हॉलिडेज़ आदि शामिल हैं, जिन्हें खासतौर पर यात्रियों की व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के लिए पेश किया गया है। अपने ग्राहकों के केबिन एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए, अकासा ने कई ऐसे फीचर पेश किए हैं, जिन्हें ग्राहकों ने पहली बार अनुभव किया है। इन फीचर्स में स्काईस्कोर बाय अकासा, स्काईलाइट्स और क्वाइटफ़्लाइट्स शामिल हैं।

