ग्लोबल म्यूज़िक का जश्न: उर्वशी रौतेला ने बैड बनी की ऐतिहासिक ग्रैमी जीत को किया सलाम

मुंबई।  जब संगीत भाषा की दीवारें तोड़कर दिलों तक पहुँचता है, तब वह सिर्फ़ अवॉर्ड नहीं जीतता, इतिहास रचता है। 2026 ग्रैमी अवॉर्ड्स में बैड बनी की ऐतिहासिक जीत ने इसी सच्चाई को दुनिया के सामने रख दिया। स्पैनिश-भाषा एल्बम Debí Tirar Más Fotos के साथ एल्बम ऑफ द ईयर जीतकर उन्होंने न सिर्फ़ ग्रैमी का सबसे बड़ा सम्मान हासिल किया, बल्कि वैश्विक मंच पर सांस्कृतिक प्रतिनिधित्व की नई मिसाल भी कायम की।
इस ऐतिहासिक पल पर भारत की ग्लोबल स्टाइल आइकन उर्वशी रौतेला ने भी दिल से जश्न मनाया। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए उनके भावुक संदेश ने यह साबित कर दिया कि सच्ची कला सीमाओं, भाषाओं और इंडस्ट्रीज़ से ऊपर होती है। उर्वशी का यह समर्थन सिर्फ़ एक बधाई नहीं, बल्कि उस वैश्विक एकजुटता का प्रतीक है जहाँ अलग-अलग संस्कृतियों के कलाकार एक-दूसरे की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करते हैं। इस पूरे पल में उर्वशी रौतेला का संदेश एक सेतु बनकर उभरा, जिसने बताया कि जब जुनून और प्रतिभा मिलते हैं, तो दुनिया एक सुर में तालियाँ बजाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.