नई दिल्ली। सोनी सब का नया शो इत्ती सी ख़ुशी दर्शकों को भावनात्मक कहानी और सजीव किरदारों के ज़रिए गहराई से जोड़ रहा है। शो की मुख्य पात्र अन्विता (सुम्बुल तौकीर ख़ान) एक जिम्मेदार बड़ी बहन और बेटी है, जो पांच छोटे भाई-बहनों की परवरिश, घर चलाने और अपने शराबी पिता की देखभाल का बोझ चुपचाप उठाती है। कहानी में अब नया मोड़ आया है — जब उसके पिता सुहास (वरुण बडोला) अचानक लापता हो जाते हैं। यह खबर अन्विता को अंदर से झकझोर देती है। वहीं, उसकी ज़िंदगी में बचपन का दोस्त संजय और नए परिचित विराट, दोनों ही रोमांटिक उलझनों को जन्म दे रहे हैं। ऐसे में सुहास की रहस्यमयी गुमशुदगी अन्विता को मानसिक और भावनात्मक रूप से तोड़ने लगती है। इस ट्रैक को लेकर सुम्बुल कहती हैं, “अन्विता का संघर्ष हर उस इंसान से जुड़ता है जो अपने परिवार के लिए चुपचाप लड़ रहा है। पिता से नाराज़गी के बावजूद उसका प्रेम और चिंता दर्शकों को ज़रूर छुएंगे।”
देखते रहिए इत्ती सी ख़ुशी, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ़ सोनी सब पर।

