स्वां नदी पर झलेड़ा–घालुवाल पुल निर्माण के लिए 36.93 करोड़ रुपये स्वीकृत



ऊना।
ऊना ज़िले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देते हुए स्वां नदी पर झलेड़ा–घालुवाल दो लेन पुल के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने ₹36.93 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में दी। श्री गडकरी ने बताया कि यह स्वीकृति मार्च 2025 में दी गई थी। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र में यातायात सुविधा बेहतर होगी और लोगों को राहत मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सीमा से झलेड़ा तक चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की योजना को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में शामिल किया गया है। इस परियोजना का कार्यान्वयन फिजिबिलिटी रिपोर्ट, पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान और कनेक्टिविटी की आवश्यकताओं के आधार पर किया जाएगा।

यह परियोजना न केवल क्षेत्रीय संपर्क को सुदृढ़ करेगी बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई दिशा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.