नई दिल्ली। अपने पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की विरासत को लेकर आगे बढ़ रहे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के केंद्रीय अध्यक्ष सांसद चिराग पासवाने आखिरकार एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन का हिस्सा बनने की औपचारिक घोषणा कर दी। आज एनडीए दलों की बैठक होने वाली है।
उससे पहले मीडिया से बातचीत में सांसद चिराग पासवान ने कहा कि लंबे(NDA के साथ) समय से बातचीत का दौर चल रहा था, हमारी कुछ प्राथमिकताएं थी जिन पर चर्चा हुई और दोनों तरफ से सहमति बनी। लक्ष्य हमारा 2024 और 2025 के विधानसभा है जिसके लिए NDA आगे बढ़ रही है।
बता दें कि इससे पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने सांसद चिराग पासवान से लंबी मुलाकात की थी। उसके बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का औपचारिक रूप से पत्र आया। सोमवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के आवास पर भी इनकी मुलाकात हो चुकी है।
आज श्री @iChiragPaswan से भेंट कर बिहार की राजनीति पर व्यापक चर्चा हुई। pic.twitter.com/oB6LafVPkP
— Amit Shah (@AmitShah) July 17, 2023
संभावना जताई जा रही है कि मोदी सरकार में श्री चिराग पासवान को मंत्री बनाया जाएगा और साथ ही बिहार की राजनीति में भी भाजपा इन्हें प्रमुखता से स्थान देगी।

