नई दिल्ली। Comedian राजू श्रीवास्तव अपनी बेहतरीन कॉमिक के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में बताया कि उन्हें & TV के शोज ‘भाबीजी घर पर हैं’ और ‘हप्पू की उलटन पलटन’ देखना बहुत अच्छा लगता है। इन दोनों वह ही शोज का भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
कानुपरिया लहज़ा बहुत पसंद आया
& TV के दोनों शो भाबीजी घर पर हैं’ और ‘हप्पू की उलटन पलटन’ सुपरहिट हैं। इनके राजू भी हाई वेल्टेज फैन हैं। इन दोनों शोज की कहानी और बोली में जबर्दस्त कनपुरिया अंदाज को दिखाया गया है। वैसे काॅमेडियन राजू मूलरूप से कानपुर के रहने वाले हैं। यही कारण है वे इन दोनों शोज के हाई वोल्टेज फैन हैं।
एक भी एपिसोड मिस नहीं किया
इन दोनों पसंदीदा शोज के बारे में राजू श्रीवास्तव कहते हैं, ‘मैं कानपुर से हूं। मेरा परिवार और मैं & TV पर ‘भाबी जी घर पर हैं’ और ‘हप्पू की उलटन पलटन’ बिना नागे देखते हैं। दोनों ही शोज में एक अपनापन लगता है। धांसू कनपुरिया जुमले हैं, जो सभी को हंसाते हैं। हमने अभी तक इनका एक भी एपिसोड मिस नहीं किया है। दोनों शोज के नए एपिसोड्स देख कर आप सभी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।’
हप्पू और उसका परिवार से प्यार
राजू कहते हैं,’ मैं हप्पू सिंह और उनके परिवार से प्यार करता हूं। उनकी लगातार चलने वाली नोंक-झोंक और ठेठ कनपुरिया शब्द जैसे-न्योछावर कर दो, अरे दादा, गुर्दे छील देंगे, घुइयां के खेत में, कंटाप, नींबू निचोड़ देंगे, भौकाल, चिरांद, मेरे बेहद पसंदीदा हैं। सभी किरदारों का चिकई करने का अंदाज निराला है’।
हप्पू का राजू को जवाब
& TV के शो ‘हप्पू की उलटन-पलटन’ के दरोगा हप्पू सिंह (योगेश त्रिपाठी) कहते हैं, ‘आपके असीम प्यार और प्रोत्साहन के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद राजू जी। हम आपके बहुत आभारी हैं। हमारे अपने कानपुर के और भारत के इतने बड़े और मशहूर हास्य अभिनेता से प्रशंसा पाकर हमें खुशी हो रही है। यूपी और दिल्ली के हमारे दर्शकों को यह जानकर खुशी होगी कि एण्ड टीवी के सभी पसंदीदा शोज अब डेन केबल के सभी पे चैनल पैक्स में उपलब्ध हैं। तो खूब हंसते रहिए और एण्ड टीवी के शोज को अपने परिवार के साथ रोज मजे से देखते रहिए।’
हंसी सबसे अच्छी दवा है। तो ‘हप्पू की उलटन पलटन’ रात 10 बजे और ‘भाबीजी घर पर हैं’, रात 10.30 बजे, सिर्फ & TV पर और सेहतमंद रहिए।
