DICV और गेनवेल ट्रकिंग के बीच साझेदारी, BharatBenz माइनिंग ट्रकों की बिक्री और सेवा को मिलेगा नया बूस्ट

चेन्नई। Daimler India Commercial Vehicles (DICV) ने Gainwell Trucking Private Limited (GTPL) के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस समझौते के तहत GTPL अब BharatBenz माइनिंग ट्रकों का अधिकृत चैनल पार्टनर होगा। यह सहयोग खासतौर पर BharatBenz के 3532CM (8×4) हाई-पर्फॉर्मेंस मॉडल की बिक्री और आफ्टर-सेल्स सेवा पर केंद्रित रहेगा। GTPL भारत के प्रमुख खनन क्षेत्रों – मध्यप्रदेश, गुजरात, उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व राज्यों में बिक्री और सेवा संचालन संभालेगा। इसमें कोयला, आयरन ओअर, लाइमस्टोन जैसे खनन क्षेत्रों की ज़रूरतें शामिल हैं। इस साझेदारी के तहत उन्नत ऑन-साइट रिपेयर, एक्सप्रेस सर्विस, और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस जैसी सुविधाएं ग्राहकों को कम डाउनटाइम के साथ मिलेंगी। BharatBenz का 3532CM मॉडल 320 हॉर्सपावर और 1,250 Nm टॉर्क के साथ भारत के खनन क्षेत्र के लिए खास डिज़ाइन किया गया है।

यह साझेदारी माइनिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में BharatBenz की मौजूदगी को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.