Delhi News : सांसद संजय सिंह को मिली जमानत

नई दिल्ली। एक्साइज़ पॉलिसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान AAP नेता संजय सिंह को ज़मानत पर रिहा करने का निर्देश दिया।

संजय सिंह के वकील ऋषिकेश कुमार ने बताया, “लंच के पहले और लंच के बाद 2 कार्यवाही हुई। लंच के पहले कोर्ट ने कहा कि जैसी बहस हुई है उस आधार पर संजय सिंह के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। आप इस पर निर्देश लेकर आएं और बताएं कि आप क्या करना चाहते हैं क्योंकि अगर हमने ऑर्डर में लिख दिया कि इनके खिलाफ कोई केस नहीं बनता है तो ये आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। ED आई और कहा कि हमें कोई दिक्कत नहीं है इन्हें बेल दे दी जाए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.