दिल्‍ली में डॉर्बी एक्‍सपीरियेंस सेंटर

नई दिल्ली। डॉर्बी, भारत के अग्रणी सरफेस डेकोर ब्राण्‍ड, जो रचनात्‍मक आइडियाज को असलियत में ढालने के लिये काम कर रहा है, ने कीर्ति नगर, दिल्‍ली में अपने अत्‍याधुनिक ‘डॉर्बी एक्‍सपीरियेंस सेंटर’ की पेशकश की है। भविष्‍य को ध्‍यान में रखकर बनाया गया एक्‍सपीरियेंस सेंटर कई उद्देश्‍यों के लिये होगा और उद्योग से जुड़े अनगिनत साझेदारी के काम आएगा। डॉर्बी एक्‍सपीरियेंस सेंटर सिर्फ लैमिनेट्स दिखाने के लिये नहीं है। इसका लक्ष्‍य तरह-तरह के उत्‍पादों को पेश करना है, जिनमें प्‍लायवुड और सजावटी चीजें शामिल हैं। यह सरफेस डेकोर ब्राण्‍ड अपने सेंटर को ए एण्‍ड डी कम्‍युनिटी के लिये अनुकूल एक रचनात्‍मक कार्यस्‍थल भी बनाना चाहता है, जिनमें आर्किटेक्‍ट्स, डिजाइनर्स और फ्रीलांसर्स शामिल हैं। डॉर्बी के डायरेक्‍टर और सीईओ मेहुल अग्रवाल का कहना है ‘आज की दुनिया में, जहाँ डिजिटाइजेशन का सबसे ज्‍यादा महत्‍व है, हम अब भी स्‍पर्श से मिलने वाले अनुभव के महत्‍व पर विश्‍वास करते हैं। इस एक्‍सपीरियेंस सेंटर से हम सिर्फ उत्‍पाद नहीं बेच रहे हैं, हम ए एण्‍ड डी कम्‍युनिटी और उपभोक्‍ताओं के लिये शानदार अनुभव निर्मित कर रहे हैं। हमारा सेंटर स्‍पर्श एवं अनुभव के महत्‍व पर जोर देने के लिये डिजाइन किया गया है। यहाँ ग्राहक हमारे उत्‍पादों का हाथों-हाथ अनुभव लेकर समझदारी से फैसले कर सकते हैं। डीलर वाले पारंपरिक आउटलेट्स से उलट हमारे एक्‍सपीरियेंस सेंटर में उत्‍पादों की श्रृंखला सावधानी से तैयार की गई होगी। ग्राहक एक्‍सक्‍लूसिव उत्‍पादों का अनूठा अनुभव कर सकते हैं।’’ डॉर्बी नये जमाने के ग्राहकों की विभिन्‍न जरूरतों को पूरा करने के लिये आला दर्जे के उत्‍पाद पेश करना चाहता है। अपने एक्‍सपीरियेंस सेंटर को आर्किटेक्‍चर और डिजाइन कम्‍युनिटी के पेशेवरों के लिये एक रचनात्‍मक केन्‍द्र बनाकर डॉर्बी उन्‍हें अपने साथ मिलकर काम करने की अवसर दे रहा है। इससे नवाचार होगा और उपभोक्ताओं के लिये काफी अलग तरह के उत्‍पाद बनेंगे। डॉर्बी एक समावेशी और अपॉइंटमेन्‍ट वाले मॉडल को अपने एक्‍सपीरियेंस सेंटर में अपना रहा है, ताकि ग्राहकों को व्‍यक्तिगत एवं शानदार अनुभव मिले।  इसके आगे डॉर्बी मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता में आगामी एक्‍सपीरियेंस सेंटर्स के साथ अपनी मौजूदगी बढ़ाने की योजना में है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.