नई दिल्ली। दिल्ली के बुराड़ी स्थित जय माँ जनकल्याण समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस साल भी छठ पूजा का भव्य आयोजन समिति की अध्यक्ष संध्या कुमारी के नेतृत्व में किया गया। बीते 12 सालों से लगातार यह आयोजन बाबा कॉलोनी, यमुना पुस्ता ठोकर नंबर 2, निकट हनुमान मंदिर, बुराड़ी दिल्ली में किया गया जहां भारी संख्या में छठव्रती माताओं ने सूर्य देवता को संध्या समय का अर्घ्य दिया।
इस आयोजन में नागेन्द्र सिंह, नवीन कौशिक, लालबाबू सिंह, रमन कुमार और सुभाष चन्द्र सहित कई समर्पित और सक्रिय सदस्यों ने भूमिका निभाई। छठ पर्व आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, जो हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। कई समाजसेवी और क्षेत्र के नेताओं ने भी इस आयोजन में शिरकत की और छठ पूजा के व्रतियों से बात की। क्षेत्रीय निगम पार्षद अनिल त्यागी, समाजवेसी डॉ अजय बंसल, कांग्रेस नेता मंगेश त्यागी सहित दर्जनों लोगों ने इस घाट पर आकर अपना योगदान दिया। छठ पूजा में भगवान सूर्य की अराधना की जाती है, जिससे परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।
जय माँ जनकल्याण समिति ने सभी व्रतियों और श्रद्धालुओं का खुले दिल से स्वागत करते हुए आयोजनों की विशेष तैयारियाँ की। इस अवसर पर संध्या कुमारी ने कहा कि छठ पूजा के दौरान सभी जरूरी व्यवस्थाएँ जैसे प्रसाद, जल अर्पण और सुरक्षा का ध्यान रखा गया है। आयोजन में सम्पूर्ण क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर शामिल हुए जिससे सामूहिक सौहार्द और संस्कृति की जड़ें और गहरी हुईं।

