एनसीपी ज्वाइन करने के बाद दिल्ली पहुंचे धीरज शर्मा का हुआ जोरदार स्वागत

 


नई दिल्ली। देश की युवा राजनीति के जाने माने चेहरे धीरज शर्मा का सोमवार को दिल्ली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।  बीती 27 मई को महाराष्ट्र में धीरज शर्मा सैकड़ों युवा साथियों सहित एनसीपी प्रमुख अजीत पवार और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए थे। एनसीपी एसपी में 18 साल विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे धीरज के आने से एनसीपी की राष्ट्रीय विंग को बड़ी कामयाबी मिली है।
यहां मीडिया से बातचीत करते हुए धीरज शर्मा ने एनसीपी एसपी की उन तमाम कमियों को उजागर किया जिसकी वजह से न केवल उन्होंने पार्टी छोड़ी है बल्कि अभी और भी कई बड़े चेहरे साथ आने के लिए उनके संपर्क में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एनसीपी एसपी में नेतृत्व की भारी कमी है।
समझ सकते हैं कि 18 साल सेवा करने के बाद यदि पार्टी छोड़ने का निर्णय लेना पड़ा तो, इसके पीछे ठोस वजह रही होंगी। धीरज शर्मा ने कहा कि शरद चंद्र पवार का मैं आज भी पूरा सम्मान करता हूं लेकिन एक कार्यकर्ता होने के नाते अपने और टीम के आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। पार्टी के भीतर कुछ लोग पार्टी को गिरावट की तरफ लेकर जा रहे थे, हमने बात रखनी चाही तो बाहर का बता कर दूर कर दिया गया। हम संगठन को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाना चाहते थे, लेकिन कदम कदम पर हमारे रास्ते में अपने ही लोगों ने रोड़े अटकाए।
धीरज शर्मा ने कहा कि मेरे जीवन का एक ही मकसद है कि युवा विकास और राष्ट्रनिर्माण के कामों को गति प्रदान करूं। इस दिशा में
अजीत पवार जी का विजन क्लियर नजर आया। उनके मार्गदर्शन में एनसीपी अच्छा काम कर रही है। इन्हीं सब चीजों को ध्यान में रखते हुए हमारी वरिष्ठ साथी सोनिया दुहन और सभी युवा साथियों से विचार विमर्श कर अजीत दादा का नेतृत्व स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.