नई दिल्ली। डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स (DICV) डेमलर ट्रक एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और ये भारत के सबसे सम्मानित ट्रक और बस ब्रांड BharatBenz के निर्माता हैं। इन्होंने अत्याधुनिक ‘BharatBenz सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर‘ की शुरुआत करके भारतीय सड़कों पर ट्रक ड्राइविंग तकनीक को डिजिटल रूप से बदलने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर प्रोग्राम को DICV और एक लीडिंग टेक्नोलॉजी पार्टनर ने एक साथ मिलकर विकसित किया है। यह उच्च गुणवत्ता वाला, टेक्नोलॉजी-आधारित सिम्युलेटर भारतीय वाणिज्यिक वाहन उद्योग में अपनी तरह का सबसे अनोखा प्रोडक्ट है। इस पर प्रशिक्षण देने वाले किसी भी BharatBenz ड्राइवर के लिए सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर कम्प्यूटराइज़्ड और डिजिटल अनुभव का एक संयोजन है। इसके सेट-अप में एक मल्टी-स्क्रीन डिस्प्ले शामिल है जो ड्राइवर के सामने स्थित है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाला ड्राइवर एक असली BharatBenz हेवी-ड्यूटी ट्रक (HDT) के केबिन में बैठता है जो तकनीकी रूप से वास्तविक दुनिया की गतिशीलता से जुड़ा होता है। इसकी इमर्सिव मल्टी-सेंसरी तकनीक के कारण इसमें बैठने पर ड्राइवर को एक वास्तविक सड़क पर या इलाके में ट्रक चलाने का आभास होता है। इसमें जगह, मौसम की स्थिति तथा अन्य अवरोधों को दूर से नियंत्रित कंप्यूटर के माध्यम से बदला जा सकता है।
डिजिटल बदलाव करने वाली इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक और सीईओ, सत्यकाम आर्य ने कहा, “सिर्फ़ DICV और BharatBenz पर ही नहीं, बल्कि डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन करने में मदद करने वाले हर संभव पहलू पर हमारी नज़र है, जो हमारे ग्राहकों को सफल बनाने के हमारे प्रयास में योगदान दे रहे हैं। हमारी दीर्घकालिक डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने के नाते अत्याधुनिक BharatBenz सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर भारतीय वाणिज्यिक वाहन उद्योग में एक नया मानदंड है।”
BharatBenz सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर अभ्यास के 16 ड्राइविंग मॉड्यूल के ज़रिए लगभग वास्तविक दुनिया जैसा अनुभव देता है, जिसमें ई-लर्निंग मॉड्यूल के साथ-साथ बुनियादी और एडवांस्ड प्रशिक्षण संयोजनों को भी कवर किया जाता है। 16 मॉड्यूल के अलावा, 11 BharatBenz- विशिष्ट मॉड्यूल भी हैं जिनका उपयोग ड्राइवरों को BharatBenz ट्रकों के एडवांस्ड फ़ीचर्स और ड्राइविंग तकनीकों पर प्रशिक्षित करने के लिए किया जाता है। ये मॉड्यूल ड्राइविंग प्रदर्शन पर नज़र रखने और सुधारने में सहायता करने के लिए रिपोर्ट भी तैयार करते हैं। यह ड्राइवरों के अभ्यास करने और विभिन्न प्रकार की स्थितियों में सीखने के लिए एक सिम्युलेशन तैयार करता है और बेहतर प्रदर्शन, खर्च में बचत और समग्र दक्षता को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी ड्राइविंग आदतों के प्रति उनका मार्गदर्शन करता है। BharatBenz सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर का ई-लर्निंग मॉड्यूल, उत्पाद के पूर्वाभ्यास और ईंधन कुशल तथा विश्वसनीय ड्राइविंग अनुभव के लिए तैयार किया गया है जो जानकारी, दैनिक जांच और प्रदर्शन रिपोर्ट के साथ आता है।
सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर को इतना विस्तृत रूप से प्रोग्राम किया गया है जो BharatBenz ट्रक ड्राइवर की ड्राइविंग तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त करने के तरीके को बदल देगा तथा इसमें वे विभिन्न प्रकार के इलाकों और मौसम की स्थितियों से निपटेंगे क्योंकि उन्हें भारत के सड़क और बुनियादी ढांचे के तीव्र विकास के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता होगी। BharatBenz सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर उनके ड्राइविंग कौशल को बढ़ाएगा, उन्हें BharatBenz ट्रकों में आधुनिक तकनीक को सीखने और अपनाने में मदद करेगा, पहले से ज्यादा सुरक्षित ड्राइव करने और एक से दूसरे राज्य में, शहर के अंदर, पहाड़ी और खनन वाले इलाकों में चलाने के लिए उनकी ड्राइविंग क्षमता को मज़बूत करेगा। BharatBenz ट्रक ड्राइवरों को 5 भाषाओं – अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू में प्रशिक्षित किया जा सकता है तथा इस वर्ष और भी भाषाएं जोड़ी जाएंगी। अपने प्रारंभिक चरण में सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर हेवी-ड्यूटी ट्रकों (HDT) के ड्राइवरों को प्रशिक्षित करेगा।
श्री राजाराम के, वाइस प्रेसिडेंट – मार्केटिंग, सेल्स एंड कस्टमर सर्विस, डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स ने कहा, “वर्तमान में BharatBenz सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर भारतीय वाणिज्यिक वाहन उद्योग में सबसे वृहद् है। ट्रक ड्राइवर भारतीय अर्थव्यवस्था के गुमनाम नायक हैं, और हमारा निरंतर प्रयास रहता है कि उनके कौशल और परिचालन दक्षता को बढ़ाने में उनकी मदद की जाए ताकि वे यथासंभव सुरक्षित तरीके से बेहतर परिणाम दे सकें। हमारे तकनीकी रूप से उन्नत ट्रकों को कुशल ड्राइवरों की आवश्यकता है ताकि वे आसानी से, कुशलतापूर्वक और दक्षता से सड़क और मौसम की विभिन्न स्थितियों से निपट सकें। हम अपने BharatBenz सिम्युलेटेड ड्राइवर ट्रेनर प्रोग्राम को अपने क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्रों और अधिकृत डीलरों के माध्यम से चरण-बद्ध तरीके से देश भर में उपलब्ध कराएंगे।”

