डीजेए पत्रकारों की समस्याओं को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से रखेगी और उनके निवारण के लिए संघर्ष करेगी

 

नई दिल्ली। दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (डीजेए) दिल्ली के पत्रकारों की समस्याओं को सरकार के समक्ष पुरजोर तरीके से रखेगी और उनके निवारण के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
डीजेए के 2024-2026 सत्र के लिए गठित कार्यकारणी की पहली बैठक एनयूजे(आई) के मुख्यालय 7, जंतर मंतर रोड, नई दिल्ली, पर आयोजित की गई।
इस बैठक में नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रास बिहारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

श्री रास बिहारी और डीजेए के मुख्य चुनाव अधिकारी श्री अशोक किंकर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री राकेश थपलियाल, महासचिव श्री प्रमोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्री नरेश गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर दयाल, सुश्री अनिता चौधरी, सचिव श्री कृष्ण देव पाठक और श्री प्रिय रंजन सहित कार्यकारणी के सदस्यों को कार्यभार सौंपा।

श्री रास बिहारी ने दिल्ली के पत्रकारों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में डीजेए के साथ जोड़ने और पत्रकारों के हित में हमेशा संघर्षरत रहने के साथ उनकी समस्याओं को सरकार तक पंहुचाने और उन्हे दूर करने में पूरी ताकत झोंकने पर जोर दिया।
अध्यक्ष श्री राकेश थपलियाल, महासचिव श्री प्रमोद कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष श्री नरेश गुप्ता ने सभी पत्रकारों का धन्यवाद करते हुए कहा कि पत्रकारों के हित के लिए सड़क से लेकर सत्ता के गलियारों तक जमकर संघर्ष करेंगे।
सत्ता में शीर्ष पर बैठे लोगों तक आम पत्रकारों की समस्याओं को पहुंचाएंगे और उनका निवारण करवाएंगे।

इस अवसर पर एनयूजे कार्यकारिणी के सदस्य श्री मनोज वर्मा ने भी डीजेए के इतिहास का जिक्र करते हुए तन, मन और धन से अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।
डीजेए के कार्यकारिणी सदस्यों
सुश्री प्रतिभा शुक्ला, सुश्री निवेदिता मदाने, डॉ अशोक बर्थवाल, श्री नवीन गौतम, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, श्री राजेश भासीन, श्री आलोक मोहन नायक, श्री अमित गौड़, श्री मानवेंद्र कुमार, श्री सुशील देव, श्री कृष्ण कुमार तिवारी ने भी पत्रकारों के हित में आवाज बुलंद करने में सदेव आगे रहने का वादा किया।
डीजेए की कार्यकारिणी में यह तय किया गया कि वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए एक स्मारिका दीपावली से पूर्व प्रकाशित की जाएगी।
पत्रकारिता के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा व ट्रेनिंग देने के लिए पत्रकारिता पढ़ाने वाले इंस्टीट्यूट, स्कूल व कॉलेजों से संपर्क कर उन्हें अनुभवी पत्रकार उपलब्ध कराए जाएंगे। जिससे विद्यार्थियों को बेहतर ज्ञान मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published.