चौंंकए नहीं! अब कुंवारों को भी मिलेगी पेंशन

 

चंडीगढ़। हरियाणा में अब कुंवारों को भी पेंशन मिलेगी। कुंवारों को पेंशन देने वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है। चंडीगढ़ में एक पत्रकारवार्ता में राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट््टर ने 45-60 आयु वर्ग तक के कुंवारे महिला-पुरुष के लिए 2750 रुपये की पेंशन शुरू करने की घोषणा की।

कहा जा रहा है कि इसका लाभ 180000 से कम वार्षिक आय वाले लोग उठा सकेंगे। इसके अलावा 40-60 आयुवर्ग तक के तीन लाख वार्षिक आय तक के विधुर को भी अब हरियाणा सरकार पेंशन देगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एसडीएम और डीआरओ को भी जमीनों की रजिस्ट्री की शक्तियां दी हैं। कोई भी व्यक्ति इन अधिकारियों के पास जमीन की रजिस्ट्री करा सकता है। इसके अलावा प्रदेश में जमीन के इंतकाल की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि हमारे मेनिफेस्टो में समयबद्ध तरीके से करने का वादा किया गया था। रजिस्ट्री के 10 दिन बाद तक पोर्टल पर सबको आपत्ति के लिए दिखेगा, अगर कोई आपत्ति नहीं होती तो उसका इंतकाल हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.