भारत जोड़ो यात्रा में बिहार से डॉ शकील शामिल हुए, राजस्थान में कर रहे मार्च

पटना। भारत जोड़ो यात्रा को जनता का काफी समर्थन मिल रहा है। आम लोग इस यात्रा से अपना जुड़ाव देख रहे हैं। उन्हें इस यात्रा से देश में बदलाव की एक बयार चलने की उम्मीद दिखने लगी है।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और कदवा (कटिहार) से विधायक डॉ. शकील अहमद खान ने ये बातें राजस्थान के अलवर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहीं। वे इन दिनों पार्टी के भारत जोड़ा यात्रा में शामिल हैं। डॉ. शकील राहुल गांधी और अशोक गहलोत समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ यात्रा कर रहे हैं और इस दौरान वहां के आम लोगों से भी मिल रहे हैं और लोगों से देश को जोड़े रखने तथा नफरत को न कहने की अपील कर रहे हैं।
डॉ. शकील अहमद ने बताया कि इस यात्रा को हर वर्ग, हर समुदाय के लोगों का साथ मिल रहा है। लोगों के ऐसे समर्थन से कांग्रेस को काफी मजबूती मिलेगी। डॉ. शकील ने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा के माध्यम से देश को एक जुट कर रहे हैं। वो एक नई उम्मीद का संचार कर रहे हैं। यह यात्रा भारत के इतिहास में एक तारीख दर्ज करा चुका है। देश से नफरत खत्म होगा। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की इस यात्रा कि वजह से बेरोजगारी और महंगाई देश में अब बड़ा मुद्दा बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.