Dubai Food Festival, फूडी हैं, तो दुबई फूड फेस्टिवल में आपका स्वागत है

नई दिल्ली। Dubai Food Festival। फूड लवर हैं तो आपको दुबई का फूड जरूर पसंद आएगा। Dubai की खूबसूरती, शापिंग और फूड इसे बेस्ट बनाती है। यही वजह है कि दुबई बेस्ट इंटनैशनल प्लेस टू विजिट बनाते हैं।

Dubai Food Festival

सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए दुबई में खाने-पीने का सबसे बड़ा जश्न – दुबई फूड फेस्टिवल (डीएफएफ) 17 अप्रैल तक है, जो शहर में सर्वश्रेष्ठ होटल और रेस्टोरैंट्स के ग्लोबल से लेकर आॅथेंटिक एमिरैटी तक सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों का अनुभव लेने का मौका देता है। दुबई ने स्वाद के उत्तम अनुभवों के साथ ‘फूडकेशन – होटल प्रस्तुति एवं विशेष डील्स’ का काॅन्सेप्ट प्रस्तुत करके इस साल के फेस्टिवल को नए आयाम परपहुंचा दिया है।

 

 

Dubai Food Festival, फूड एंड रेस्ट

डीएफएफ के दौरान उपलब्ध, लग्ज़री से लेकर चिक बुटीक्स, सिटी से लेकर डेज़र्ट फूडकेशंस तक विभिन्न होटल विकल्प पूरी दुनिया के स्वादप्रेमियों को बुला रहे हैं। अरमानी होटल दुबई आपको दो लोगों के लिए अरमानी क्लासिक रूम में दो रात के स्टे के लिए आमंत्रित करता है। यहां हर सुबह गूरमे ब्रेकफास्ट एवं स्वादिष्ट थ्री कोर्स लंच के साथ कुशल शेफ जियोवन्नी द्वारा शेफ्स टेबल का अनुभव मिलेगा।

 

आठ लाइव कुकिंग स्टेशंस

 

डिनर के लिए आप डाइनिंग के विविध स्थान 10 प्रतिशत छूट के साथ चुन सकेंगे। सुकूनभरे आराम के लिए बैब अल शम्स डेज़र्ट रिज़ाॅर्ट्स एंड स्पा आकर अल हदीरा में पारंपरिक खाने के साथ दो रात की स्टे का आनंद लें। आठ लाइव कुकिंग स्टेशंस में रसीले व्यंजनों जैसे अंडरग्राउंड कुक्ड वुज़ी, मनाकिश, शवर्मा और मिक्स्ड ग्रिल का अनुभव आपका लालच बढ़ाता जाएगा। उत्तम आहार का आनंद लेते हुए आपके शेफ से मिलने का अवसर भी मिलेगा, जो आपको अपनी सीक्रेट रेसिपी भी बताएगा।

 

 

Dubai Food Festival,लेटिन अमेरिकन सेट मेन्यू

क्या आप अपने दैनिक जीवन की भागदौड़ से आराम पाना चाहते हैं? मेलिया डेज़र्ट पाॅम रिसाॅर्ट एवं होटल आपके लिए उत्तम स्थान है। आपके दो रात के स्टे में दोनों सुबह काॅम्प्लिमेंटरी ब्रेकफास्ट का आनंद लें। शानदार डिनर का आनंद रेयर में लें, जो डीएफएफ के दौरान लिमिटेड एडिशन लेटिन अमेरिकन सेट मेन्यू प्रस्तुत कर रहा है। दोपहर की चाय का अनुभव एपिक्योर में लें और होटल में शेफ गैस्टन सिल्वा के साथ स्वादिष्ट मास्टरक्ला का अनुभव पाएं। यहां पर वो मेहमानों को बताएंगे कि अपने पसंदीदा व्यंजन 30 मिनट में कैसे बनाएं।

 

तो आप किसका इंतजार कर रहे हैं? यदि आप आने वाले दिनों में दुबई जाने की योजना बना रहे हैं, तो कुछ रेस्टोरैंट्स का अनुभव लेना न भूलें, जो इस फेस्टिवल का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.