दिल्ली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिथिलांचल दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर के डॉ राजेंद्र प्रसाद पार्क में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है। यह पूजा 10 दिनो तक चलेगा। 22 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक चलेगा।
यहां दुर्गा पूजा वैदिक रीति से किया जाता है। प्रत्येक दिन शाम के 4:00 से 7:00 तक देवी भागवत कथा का आयोजन किया गया है। भागवत कथा पंडित श्री अभिलाष झा जी के मुखारविंद से किया जाएगा। शाम को भागवत कथा के बाद संध्या आरती का आयोजन किया जाता है। इसके बाद प्रसाद वितरण होता है। प्रसाद वितरण दिन में दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद भी किया जाता है।
संस्था के अध्यक्ष अशोक झा का कहना है कि हम लोग मिथिलांचल से चलकर यहां आए हैं पूजा का उद्देश्य है अपने संस्कृति और सभ्यता का संवर्धन। साथ ही नई पीढ़ी को इसकी जानकारी देना। वहीं समाजसेवी वसंत झा जी का कहना है कि हम सब सनातनी परंपरा को विस्तार देने और इसका संचार करने तथा जनकल्याण के लिए इस पूजा का आयोजन किया गया है।
इस पूजा में बड़े, बूढ़े, युवा और महिला सभी का समान भागीदारी रहता है। प्रथम दिन महिलाओं की टोली कलश यात्रा में भाग लेगी उसके बाद कलश स्थापना से पूजा का विधिवत प्रारंभ होगा। पूजा में सभी सदस्य अपना बराबर का योगदान देते हैं। इसमें खासकर कुछ सदस्य जैसे गिरधारी मिश्रा, अरविंद झा, सूर्यानंद झा, पवन मिश्रा, उग्र नारायण चौधरी, आशीष रंजन, मुकुंद झा, सत्यम झा सहित संस्था के सभी सदस्य तन मन से जुड़कर पूजा करते हैं।

