Eid2023 : देशभर में आज मनाई जा रही है ईद

नई दिल्ली । देश में आज (शनिवार) ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर के मौके पर लोग दिल्ली की जामा मस्जिद पर नमाज अदा करने के लिए एकत्रित हुए। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी। शुक्रवार शाम चांद अलविदा का चांद देखने के बाद भारत में आज ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जा रहा है। ईद-उल-फितर का पर्व रमजान महीने के आखिरी दिन मनाया जाता है। ईद उल-फितर को मीठी ईद के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के दसवें महीने शव्वाल के पहले दिन इसे मनाया जाता है। ईद के त्योहार के साथ ही रोजे और इबादत का महीना समाप्त हो जाता है।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उल-फितर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, ‘ईद-उल-फितर के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रहने वाले सभी नागरिकों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

ईद रमजान के पवित्र महीने के अंत का प्रतीक है। यह प्रेम, करुणा और स्नेह की भावनाओं के विस्तार का त्योहार है। ईद हमें एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। यह त्योहार सद्भाव की भावना से ओत-प्रोत है और हमें एक शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज बनाने के लिए प्रेरित करता है।

आइए, इस अवसर पर हम समाज में भाईचारे और सद्भाव की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लें।”

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने समस्त देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.