वंचित समुदायों की महिलाओं को मैन्युफैक्चरिंग में नए अवसर देकर सशक्त बनाया

नोएडा। भारत की अग्रणी स्वदेशी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने वंचित पृष्ठभूमि की महिलाओं के लिए मुख्यधारा के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में प्रवेश के नए अवसर उपलब्ध कराने की अपनी पहल की घोषणा की है।

कंपनी की यह पहल 150 से अधिक युवा महिलाओं को, जो साधारण सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आती हैं और जिनमें से कई अपने परिवार की पहली औद्योगिक कार्यकर्ता हैं, कौशल विकास, संरचित रोजगार अवसरों और सुरक्षित कार्य वातावरण के माध्यम से स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में स्थिर करियर बनाने में सक्षम बनाने पर केंद्रित है। इस प्रयास के तहत उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर 63, लावा प्लांट में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए एक समर्पित महिला असेंबली लाइन की शुरुआत की गई है। लावा की मैन्युफैक्चरिंग सुविधा में महिलाएँ असेंबली, पैकेजिंग, क्वालिटी कंट्रोल, एचआर, डिजाइन क्वालिटी, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग (IE), प्रोडक्शन प्लानिंग एंड कंट्रोल (PPC), न्यू प्रोडक्ट इंट्रोडक्शन (NPI), प्रोडक्शन इंजीनियरिंग (PE) और अन्य प्लांट सपोर्ट फंक्शंस सहित विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं और समान वेतन और फ्लेक्सिबल कार्य समय की सुविधा प्रदान की जाएगी।

इस पहल पर अपनी दृष्टि साझा करते हुए संजय अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ मैन्युफैक्चरिंग ऑफिसर, लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने कहा,“लावा में हमारा मानना है कि मजबूत मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम का निर्माण समावेशी अवसरों के साथ होना चाहिए। हमारा फोकस साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को सही कौशल, सुरक्षित कार्यस्थल और समान अवसर प्रदान कर इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में सार्थक करियर बनाने में सक्षम बनाना है। समान वेतन, मजबूत सुरक्षा उपायों और सहायक कार्यस्थल नीतियों के माध्यम से लैंगिक अंतर को कम करना हमारे टिकाऊ विकास के दृष्टिकोण का हिस्सा है। जैसे-जैसे हम अपने मैन्युफैक्चरिंग संचालन का विस्तार करेंगे, हम असेंबली लाइनों और उत्पादन इकोसिस्टम में महिलाओं की भागीदारी को और बढ़ाने पर जोर देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.