नई दिल्ली। हेल्दी स्नैकिंग ब्रांड Farmley ने शार्क टैंक इंडिया के साथ साझेदारी करते हुए नए उद्यमियों को एक सुनहरा मौका देने का ऐलान किया है। इस विशेष पहल के तहत शुक्रवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में होने वाले इंडियन हेल्दी स्नैकिंग समिट 2025 में शामिल होने वाले बिज़नेस ओनर्स शार्क टैंक बूथ पर अपने बिज़नेस पिच रिकॉर्ड करवा सकते हैं। 2021 में शुरू हुआ शार्क टैंक इंडिया अब तक कई नवाचारपूर्ण बिज़नेस आइडियाज़ को निवेश और मार्गदर्शन से जोड़ चुका है। इस साल शो अपने 5वें सीज़न की तैयारी में है और इंडियन हेल्दी स्नैकिंग समिट 2025 में शार्क्स नई और यूनिक पिच की तलाश में हैं। बूथ पर रिकॉर्ड की गई पिचों को मुंबई स्थित प्रोडक्शन टीम को ऑडिशन टेप के रूप में भेजा जाएगा।
चुने गए उद्यमियों को मुख्य शो में आने का मौका मिलेगा, जहां वे शार्क्स के सामने अपनी पिच पेश कर सकते हैं और संभवतः निवेश भी हासिल कर सकते हैं।
इस पहल के बारे में बात करते हुए फार्मले के को-फाउंडर आकाश शर्मा ने कहा,
“हर सफल उद्यमी की यात्रा एक अवसर से शुरू होती है। यह ऑन-ग्राउंड ऑडिशन फॉर्मेट नई सोच और टैलेंट खोजने का तरीका बदल रहा है। यह सिर्फ पिचिंग नहीं, अगली पीढ़ी के बिज़नेस लीडर्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक कदम है।”
इंडियन हेल्दी स्नैकिंग समिट के दूसरे संस्करण में 1500 से ज्यादा प्रतिभागी और 50 से अधिक वक्ता शामिल होंगे, जिनमें फूडफार्मर के नाम से मशहूर रेवंत हिमतसिंका, स्विगी इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश झा, डॉ. वैद्यज और V3 Ventures के संस्थापक अर्जुन वैद्य समेत रिटेल, एफएमसीजी और क्विक कॉमर्स सेक्टर के दिग्गज शामिल हैं।
अमेज़न, ब्लिंकिट, ज़ेप्टो, मीशो जैसे ब्रांड्स के प्रतिनिधि भी पैनल डिस्कशन्स में भाग लेंगे, जिसमें निवेश के ट्रेंड्स, फूड डिस्ट्रीब्यूशन का भविष्य और हेल्थ-कॉन्शस कंज़म्प्शन पैटर्न्स पर चर्चा होगी।

