स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दे रही है यूरेका फोर्ब्स – श्रद्धा कपूर

मुंबई। देश की अग्रणी स्वास्थ्य और स्वच्छता कंपनी यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड ने अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को अपनी प्रतिष्ठित वैक्यूम क्लीनर रेंज के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने की घोषणा की है। भारतीय परिवारों के बीच चार दशकों से अधिक समय से कायम विश्वास के साथ यह साझेदारी स्वच्छ घर और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने की कंपनी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वैक्यूम क्लीनिंग टेक्नोलॉजी में अग्रणी यूरेका फोर्ब्स cutting-edge सफाई समाधान लगातार घरों तक पहुंचा रही है, जिसे एक मजबूत सेवा नेटवर्क का भी समर्थन प्राप्त है। नया फोर्ब्स स्मार्टक्लीन रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर शक्तिशाली सक्शन को गीले पोछे से जोड़ता है, जिससे फर्श को बेदाग और साफ बनाना आसान हो जाता है। ये स्मार्ट डिवाइस AI और अगली पीढ़ी की LiDAR टेक्नोलॉजी से संचालित होते हैं, जो सटीकता, बुद्धिमत्ता और बेहतरीन सुविधा प्रदान करते हैं।

श्रद्धा कपूर के साथ इस साझेदारी के माध्यम से यूरेका फोर्ब्स आज के युवा और शहरी उपभोक्ताओं से जुड़ना चाहता है, जो स्मार्ट और हेल्थ-कॉन्शियस लाइफस्टाइल को महत्व देते हैं। श्रद्धा कपूर ने कहा, “यूरेका फोर्ब्स परिवार से जुड़कर मैं बेहद खुश हूं। मेरा मानना है कि एक साफ-सुथरा घर ही एक स्वस्थ शरीर और मन की नींव होता है। इस ब्रांड का मिशन स्वच्छ और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देना है, जो मेरे मूल्यों से पूरी तरह मेल खाता है।”

अनुराग कुमार, चीफ ग्रोथ ऑफिसर, ने कहा, “श्रद्धा उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं जो जागरूक जीवनशैली और नवाचार को महत्व देती है। यही कारण है कि वह हमारे ‘वन स्मार्ट होम ऐट अ टाइम’ मिशन के लिए आदर्श भागीदार हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published.