शीला दीक्षित का निधन


नई दिल्ली / टीम डिजिटल।
दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित का निधन हो गया है. वे 81 साल की थीं. उनका निधन दिल्ली के फोर्टिस एस्कार्ट्स अस्पताल में हुआ. वे बीते कुछ समय से हृदय संबंधी रोगों के चलते गंभीर रूप से बीमार थीं. शीला दीक्षित 1998 से 2013 तक लगातार 15 सालों तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रहीं. 2014 में उन्हें केरल का राज्यपाल बनाया गया था. लेकिन अगस्त, 2014 में उन्होंने इस पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. 2019 के आम चुनावों के वक्त शीला दीक्षित दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष रहीं. उन्होंने उत्तर-पूर्व दिल्ली से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा लेकिन मनोज तिवारी के सामने उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

Leave a Reply

Your email address will not be published.