एजईज़ी ने स्मार्ट लिक्विड डिस्ट्रीब्यूशन™ तकनीक के साथ भारत का पहला एडल्ट डायपर पैंट लॉन्च किया

 

नई दिल्ली: अंतारा सीनियर केयर के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ता उत्पाद ब्रांड एजईज़ी ने स्मार्ट लिक्विड डिस्ट्रीब्यूशन™ तकनीक से लैस भारत का पहला एडल्ट डायपर पैंट लॉन्च किया है। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया यह उत्पाद बेहतर अवशोषण, आराम और विश्वसनीय सुरक्षा प्रदान करने का दावा करता है। है। यह उत्पाद एजईज़ी की आधिकारिक वेबसाइट और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

इस डायपर पैंट में एक उन्नत तीन-स्तरीय संरचना दी गई है, जो तरल को तेजी से अवशोषित कर पूरे पैड में समान रूप से फैलाती है। इससे झुकाव (सैगिंग) कम होता है, लीकेज का जोखिम घटता है और लंबे समय तक सूखापन बना रहता है। यह इन-हाउस विकसित तकनीक फिलहाल पेटेंट स्वीकृति की प्रक्रिया में है।
अंतारा सीनियर केयर के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राजित मेहता के अनुसार, यह उत्पाद केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों को आत्मविश्वास और स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने में मदद करता है। वहीं, अंतारा असिस्टेड केयर सर्विसेज के सीईओ ईशान खन्ना ने बताया कि विशेष रूप से डिज़ाइन की गई टॉप शीट और डिस्ट्रीब्यूशन लेयर इस तकनीक को अधिक प्रभावी बनाती है, जिससे तेज़ तरल स्थानांतरण और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित होता है।

एजईज़ी एडल्ट डायपर पैंट्स को सामान्य अंडरगारमेंट की तरह पहनने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिससे उपयोगकर्ता को आराम और सुविधा मिलती
इस लॉन्च के साथ, एजईज़ी वरिष्ठ नागरिकों के लिए नवाचार-आधारित, गरिमापूर्ण और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.