नई दिल्ली। Film Acharya का टीजर रिलीज होते ही लोगों में दीवानगी दिखना शुरू हो गई है। मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने लॉन्च के कुछ ही मिनटों के भीतर वायरल हो रहे बहुप्रतीक्षित Film Acharya आचार्यटीजर के साथ इंटरनेट पर तूफान ला दिया है।
पिता-पुत्र की जोड़ी
फिल्म ‘आचार्य’ के टीजर में चिरंजीवी बेहद दमदार रोल में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म के टीजर में उनके जबरदस्त ऐक्शन सीन्स दिखाए गए हैं। फिल्म में चिरंजीवी के बेटे राम चरण भी अहम रोल में हैं। फिल्म में चिरंजीवी के ऑपोजिट काजल अग्रवाल नजर आने वाली हैं। फिल्म में पिता-पुत्र की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Watch Teaser Here :
https://youtu.be/mwLS3z3RZGg
ये है फिल्म का कास्ट
चिरंजीवी, राम चरण और काजल अग्रवाल अभिनीत आचार्य को कोरताला शिव द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है। राम चरण और निरंजन रेड्डी संयुक्त रूप से कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी और मैटिनी एंटरटेनमेंट के तहत फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही मणि शर्मा म्यूजिक का संचालन कर रहे हैं। फिल्म को 2021 में गर्मियों में रिलीज करना तय किया गया है।