अब Film Laxmmi Bomb का टाइटल होगा Laxmmi

नई दिल्ली। अब Film Laxmmi Bomb का टाइटल होगा Laxmmi। हाल ही में Akshay Kumar और Kiara Advani की Film Laxmmi Bomb का ट्रेलर रिलीज किया गया था। इस फिल्म के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया था। उम्मीद है कि इस मोस्ट अवेटेड इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पोंस मिलेगा। आलम यह है कि 24 घंटे में पोस्टर रिलीज को 21 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबर ये है कि फिल्म लक्ष्मी बम का नाम बदलकर मेकर्स ने फिल्म लक्ष्मी कर दिया है।

फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस सेंसर सर्टिफिकेट के लिए गए थे। इस मौके पर सीबीएफसी के साथ हुई चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया है कि दर्शकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म के निर्माता शबीना खान, तुषार कपूर और अक्षय कुमार ने फिल्म लक्ष्मी बम का टाइटल लक्ष्मी करने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़ें : https://www.newsharpal.in/sharad-purnima-30-october-kheer-stay-healthy-forever-newsharpal-in/

 9 नवंबर 2020 को प्रीमियर

पहले यह फिल्म इसी साल मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के कारण लक्ष्मी बम की रिलीज डेट टाल दी गई। डिज्नी़ हॉटस्टार वीआईपी द्वारा प्रस्तुत, अ केप ऑफ गूड फिल्म,, तुषार एंटरटेनमेंट हाउस और शबीना एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित लक्ष्मी बम डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी पर इस दिवाली 9 नवंबर 2020 को प्रीमियर के लिए तैयार है।

 फिल्म लक्ष्मी की खास बातें

फिल्म में Akshay Kumar और Kiara Advani मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। लक्ष्मी बम हिंदी भाषा आधारित हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म को साउथ के एक्टर राघव लॉरेंस ने डायरेक्ट किया है। अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की इस फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज और केप ऑफ गुड फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.