फिल्ममेकर आकाश शर्मा की पहली फिल्म अधूरी कहानी का ऐलान

नई दिल्ली। फिल्ममेकर आकाश शर्मा ने अपने निर्देशन और लेखन करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं अपनी डेब्यू फिल्म अधूरी कहानी के साथ। यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक भावनात्मक यात्रा है, जो दर्द, संघर्ष और अधूरेपन की खूबसूरती को दर्शाएगी। अधूरी कहानी की शूटिंग हिमाचल, पंजाब, कश्मीर और ऑस्ट्रिया की खूबसूरत वादियों में होगी। यह फिल्म चार किरदारों की आपस में जुड़ी कहानियों को दर्शाएगी — एक महिला जो गहरे जख्मों से गुज़री है, एक आदमी जो नशे और टूटे दिल से जूझ रहा है, एक लड़का जो बुलीइंग और यौन हिंसा से चुप हो गया है, और एक लड़की जिसकी प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है। आकाश शर्मा ने कहा, “यह सिर्फ मेरी पहली फिल्म नहीं है, बल्कि उन घावों की कहानी है जो कभी भर नहीं पाए। अधूरी कहानी हर उस अधूरी दास्तान की आवाज़ है, जो अब भी किसी दिल में धड़क रही है।”

 

 

फिल्म की कास्टिंग शुरू हो चुकी है और यह प्रोजेक्ट अपनी ईमानदारी और गहराई भरे विषय के कारण पहले ही चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.