भाजपा के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बेंगलुरु। कांग्रेस के रमेश बाबू की शिकायत के बाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ ट्वीट के लिए बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 153 ए, 120 बी, 505 (2), 34 के तहत भाजपा के IT सेल प्रमुख अमित मालवीय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

इस संबंध में कर्नाटक के IT मंत्री प्रियांक खरगे ने कहा कि भाजपा को देश का क़ानून, संविधान का पालन करने में दिक़्क़त है और अगर हम उस क़ानून का पालन करें तो उनको उससे भी दिक़्क़त है। भाजपा बताए कि FIR में कौन सा हिस्सा दुर्भावनापूर्ण इरादे से दर्ज़ हुआ है। उस वीडियो का निर्माता और झूठ फैलाने वाला व्यक्ति कौन है? FIR दर्ज़ होने में 1 हफ्ते का वक्त लगा है। अगर उनको दिक़्क़त है तो वे कोर्ट जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.