मुंबई। हंगामा OTT ने 12 अगस्त 2025 को अपनी नई ओरिजिनल सीरीज लेट्स प्ले ब्लाइंड लॉन्च की है। यह एक रोमांचक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है, जिसमें हाई-स्टेक्स जुए की दुनिया, सत्ता की लड़ाई और धोखे की परतें दर्शाई गई हैं। सीरीज में Yukti Kapoor, Akkshith Sukhija, Dolly Chawla, Kangna Sharma, Amy Aela और Ribbhu Mehra अहम भूमिकाओं में हैं। कहानी तीन हाई-सोसाइटी महिलाओं की है जो पॉवर और कंट्रोल के लिए एक खतरनाक गेम खेलती हैं।सिद्धार्थ रॉय, CEO हंगामा डिजिटल मीडिया ने कहा, “यह सीरीज दर्शकों को झकझोर देगी— स्टाइलिश, ट्विस्ट से भरपूर और पूरी तरह एंटरटेनिंग।”
अब हंगामा OTT पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध, लेट्स प्ले ब्लाइंड एक ऐसा गेम है जिसमें हर दांव ज़िंदगी पर भारी है।

