गर्मी में आम से लेकर कुल्फी तक – Sony SAB के सितारों ने बताए अपने फेवरेट समर फूड्स

 नई दिल्ली। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, Sony SAB के सितारे अपने गर्मी के खास पसंदीदा व्यंजन और उनसे जुड़ी यादें साझा कर रहे हैं। वागले की दुनिया की राधिका का किरदार निभा रहीं भारती आचरेकर ने बताया कि उन्हें बचपन से ही छाछ, कोकम शरबत और आम पसंद हैं। तेनाली रामा के कृष्णा भारद्वाज के लिए मां के हाथ का आम पना अब भी सबसे खास है।  वीर हनुमान के छोटे हनुमान, आन तिवारी को आइसक्रीम और आम का रस बेहद पसंद है—खासतौर पर स्कूल से लौटने के बाद! वहीं, अंजनी माता की भूमिका निभा रहीं सायली सालुंखे को चटपटी पानीपुरी और ठंडी मटकी कुल्फी गर्मियों की सबसे बड़ी खुशी लगती है।

इनकी तरह ही आप भी अपने गर्मी के स्वाद को एंजॉय करें और Sony SAB के ये शो देखें हर सोमवार से शनिवार तक!

Leave a Reply

Your email address will not be published.