नई दिल्ली। 26 जनवरी को किराड़ी में बाबा विद्यापति मार्ग का प्रथम वर्षकोत्सव मैथिल समाज के द्वारा हर्ष और उल्लास से मनाया गया । इस अबसर पर दिल्ली सरकार के मैथिली भोजपुरी अकादमी से सांस्कृतिक कलाकर दिलीप दरभंगिया, पूनम मिश्रा, अंजू झा , किश्लेय कृष्ण ने अपनी प्रस्तुति से सभा के श्रोताओं को ओत प्रोत कर झूमने पर मजबूर कर दिया ।
इस अबसर पर मंगलाचरण के साथ निगम पार्षद सोना रंजीत चौधरी ने बाबा विद्यापति मार्ग के शीला पट पर माल्या अर्पण , और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का सुरुआत किया । किराड़ी विधायक ऋतुराज झा और पार्षद प्रतिनिधि रंजीत चौधरी जी पूरे कार्यक्रम में अतिथि ना बनकर एक जिम्मेदार सामाजिक आयोजन समिति सदस्य के रूप में अपनी अपनी भूमिका निभाई ।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली के हर इलाके से 5000 लोगों ने वर्षकोत्सव में शामिल होकर उत्सव मनाया । आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण ठाकुर जी ने सभी मैथिल संस्थाओं के प्रतिनिधियों और मैथिल समाज से सम्बंध रखने वाले राजनेताओं को आमंत्रित किया था जिसमें पूर्व सांसद महाबल मिश्र जी , पूर्व महापौर विजय भगत, चेयरमैन मनीष चौधरी , बीजेपी नेता मनीष सिंह , पारष सुरजीत पवार, पार्षद रविन्द्र भारद्वाज, पूर्व पार्षद राम दयाल महतो , अमरनाथ झा, विनीत ठाकुर, विजय चंद्र झा आदि ने उपस्थित होकर इस उत्सव का गरिमा बढ़ाया और मैथिल समाज को एकजुटता का संदेश दिया ।
कार्यक्रम में आये आगंतुकों को आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने पाग, दोप्टा से स्वागत किया और स्मृती चिन्ह भेंट किया जिसमें महासचिव सुमन ठाकुर, उपाध्यक्ष मुकेश झा, सचिव प्रणव झा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा सहित कार्यसमिति के सदस्य अमित झा, अमित सांडिल्य, बलराम मिश्रा, आर के निराला, नीरज झा, बिक्रम झा , अजय झा , सुभाष चौधरी, नारायण झा ,सतीश मिश्रा सामिल हुए ।

