
नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। खजाना आर्टिस्ट अलाउड टैलेंट हंट पावर्ड बाय हंगामा इन एसोसिएशन विद भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का दूसरा एडिशन लॉन्च किया है। यह भारत का पहला और एकमात्र टैलेंट हंट है, जो गजल गायकों के लिए है। यह टैलेंट हंट भारतीय प्रतियोगियों के अलावा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगियों को भी आमंत्रित करता है, जो इसे एक ग्लोबल कॉम्पीटिशन बना रहा है। इसे जाने-माने गजल उस्ताद पंकज उधास, अनूप जलोटा, तलत अजीज, रेखा भारद्वाज और सुदीप बनर्जी जज करेंगे। दो विजेताओं को 26 और 27 जुलाई, 2019 को मुंबई में गजल गायकों के साथ ‘खजाना-ए फेस्टिवल ऑफ गजल्स’में गाने का मौका मिलेगा।
पिछले साल 75 से ज्यादा शहरों से मिली एंट्रीज के साथ इस टैलेंट हंट में काफी संख्या में लोगों ने दिलचस्पी दिखायी थी। इसमें हिस्सा लेने लिये इच्छुक सिंगर्स गजल गाते हुए अपनी वीडियोज www.artistaloud.com/khazana पर 10 जून 2019 तक अपलोड कर सकते हैं। 20 प्रतियोगियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और उन्हें मुंबई में जजेस के सामने लाइव परफॉर्म करने के लिये बुलाया जाएगा। इसके बाद जूरी दो विजेताओं के नामों की घोषणा करेगी, जिन्हें महान गजल गायकों के साथ ‘खजाना- एक फेस्टिवल ऑफ गजल्स’में परफॉर्म करने का अनूठा मौका मिलेगा। बता दें कि ‘खजाना- ए फेस्टिवल ऑफ गजल्स’को महान गजल गायक और प्रेसिडेंट, पेरेंट्स एसोसिएशन थैलेसेमिक यूनिट ट्रस्ट, पंकज उधास और वाई. के. सप्रू, चेयरमैन तथा सीईओ, फाउंडर डायरेक्टर, कैंसर पेशेंट एड एसोसिएशन (सीपीएए) ने स्थापित किया था। इसमें उनका साथ दिया था गजल के महान गायक तलत अजीज और अनूप जलोटा ने। वर्तमान में अपने 18वें साल में, खजाना नये तथा स्थापित गजल गायकों को एक प्लेटफॉर्म प्रदान करके गजल की उत्कृष्ट कला को संरक्षित कर रहा है और उसे आगे बढ़ा रहा है। इस फेस्टिवल की तैयारियों का सारा श्रेय पेरेंट्स एसोसिएशन थैलेसेमिक यूनिट ट्रस्ट (पीएटीयूटी) और कैंसर पेशेंट एड एसोसिएशन (सीपीएए) को जाता है।
इस टैलेंट हंट के बारे में बताते हुए, पंकज उधास ने कहा, ‘’खजाना मेरे दिल के बेहद करीब है। यह गजल कॉन्सर्ट से कहीं बढ़कर है, यह कला के अद्भुत स्वरूप को एक भेंट है, जोकि हर उम्र के लोगों तक पहुंचेगी और आगे आने वाली पीढि़यों तक बनी रहेगी। ‘खजाना आर्टिस्ट अलाउड टैलेंट हंट’ के साथ हमारा प्रयास गजल गायिकी के अनूठे टैलेंट को पहचानना और उन्हें आगे लाना है। हमारे दूसरे साल में, हमारा लक्ष्य दुनिया के हर कोने में पहुंचना है और विश्व स्तर पर उभरते सिंगर्स को मंच प्रदान करना है।‘’ सौमिनी श्रीधरा पॉल, वाइस प्रेसिडेंट, आर्टिस्ट अलाउड, हंगामा डिजिटल मीडिया का कहना है कि शुरुआत से ही, खजाना ने एक वार्षिक जलसे के रूप में खुद को ऊपर उठाया है, जिसमें गजलों की खूबसूरती और महिमा का बखान किया जाता है। एक ऐसा प्लेटफॉर्म जिसने खुद को स्वतंत्र कंटेंट के लिए स्थापित किया है।
