राइज़ एंड फॉल में आहाना कुमरा और बाली के बीच जबरदस्त तू-तू, मैं-मैं — ‘घटिया औरत’, ‘फेक शक्ल’ जैसे शब्दों ने पार की सारी हदें

मुंबई। रिएलिटी शो राइज़ एंड फॉल में एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस बार झगड़ा हुआ आहाना कुमरा और बाली के बीच, और ऐसा तूफान आया कि पूरा घर थम सा गया। नॉमिनेशन टास्क के दौरान छोटी सी बहस ने ऐसा तूल पकड़ा कि बात गालियों, निजी तंज और परिवार तक पहुंच गई। झगड़े की शुरुआत तब हुई जब आहाना ने कहा, “तमीज़ से बात करो।” इस पर बाली ने तंज कसते हुए जवाब दिया, “मैं बात ही नहीं करना चाहता, मुँह मत लगो मेरे।” इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर तीखे शब्दों की बौछार कर दी।

आहाना ने बाली को कहा, “बेकार आदमी,” तो बाली ने पलटवार करते हुए कह दिया, “तू है बेकार औरत… घटिया औरत!” मामला तब और बिगड़ा जब आहाना ने बाली की परवरिश पर सवाल उठाया:
“इसके माँ-बाप ने इसको यही तमीज़ सिखाई है?”
बाली भी पीछे नहीं हटे और बोले, “तेरे माँ-बाप? तेरी शादी हो गई बुद्धी… तेरी हँसी फेक, शक्ल फेक!”

पूरा घर इस तीखी बहस को देखकर स्तब्ध रह गया। बाद में आहाना ने बाली को “पलटी मास्टर” बताते हुए कहा कि वह सिर्फ लड़कियों पर चिल्लाता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अब तीसरी बार कुछ बोला तो मेरा हाथ उठ जाएगा।”अब यह दुश्मनी सिर्फ एक खेल तक सीमित नहीं रही — यह निजी बन चुकी है। दर्शक अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आगे क्या होगा।

 

 

📺 Rise and Fall देखना न भूलें –
हर दिन दो टाइम:
🔹 12 PM – Amazon MX Player पर

Leave a Reply

Your email address will not be published.