विश्व आदिवासी दिवस पर नई दिल्ली में भव्य कार्यक्रम, आदिवासी समाज को बताया देश की सांस्कृतिक धरोहर

नई दिल्ली। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सोसाइटी फॉर ट्राइबल इंपावरमेंट एंड प्रोग्रेसिव संस्था द्वारा राजधानी के वाईएमसीए में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता डॉ. धनंजय गिरि ने संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी भाई-बहन हमारे देश की मूल धरोहर और सांस्कृतिक पहचान के मजबूत स्तंभ हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आदिवासी समाज के उत्थान के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका सकारात्मक असर समाज की चहुंमुखी प्रगति में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

इस अवसर पर बिहार से विधान पार्षद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी डॉ. संजय मयूख मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने आदिवासी समाज के योगदान, संस्कृति और विकास की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और आदिवासी समाज को भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण और विकास की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.