गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने की जागरूकता मिशन शी की शुरुआत

नई दिल्ली। बेहतर स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अध्यात्म की महत्ता के बारे में लोगों को जागरूक करने की दिशा में शी (स्प्रिचुअलिटी फ़ॉर हेल्थ एंड एनवायरनमेंट) द्वारा लाइफ यात्रा मुम्बई कॉन्क्लेव का सफल आयोजन किया गया। यशवंतराव चव्हाण सेंटर, मुंबई में लाइफ यात्रा समागम के रूप में इस अनोखे कॉन्सेप्ट का अनावरण किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत उपस्थित थे। शी किशोर कुमार मोहता (संस्कार टीवी चैनल और भक्ति सागर चैनल के संस्थापक) और आईएचडब्ल्यू काउंसिल के सीईओ कमल नारायण द्वारा शुरू की गई पहल है। इस खास मौके पर  कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य गणमान्य व्यक्ति थे बी के करुणा भाई, ट्रस्टी, ब्रह्मा कुमारिस, बी वी जी ग्रुप के चेयरमैन और एमडी हनमंतराव गायकवाड़, डॉ संजय महेश्वरी, डॉ हेमा, फ़िल्म अभिनेत्री मधु, होम्योपैथ डॉ. आशर शेख, किरण चव्हाण ,डॉ हेमा दिवाकर और कुनिका सदानंद सहित तमाम लोग मौजूद थे।
  गुजरात के गवर्नर सहित सभी मेहमानों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। कमल नारायण व किशोर मोहता ने गवर्नर आचार्य देवव्रत को सम्मानित किया। उसके बाद माननीय राज्यपाल, कमल नारायण व किशोर मोहता ने फ़िल्म ऎक्ट्रेस मधु सहित कई खास हस्तियों को सम्मानित किया।

गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत ने बताया कि मुझे जब इस कार्यक्रम के लिए बुलाया गया तो मैंने इस इवेंट के मिशन को जाना और मैंने तत्काल यहां आने की अनुमति दे दी। किशोर कुमार मोहता जी एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जो बोलते कम हैं करते ज्यादा हैं। इन्होंने स्वास्थ्य, पर्यावरण, भारतीय सभ्यता संस्कृति और अध्यात्म पर फोकस करके बेहतर समाज का निर्माण करने वाले एक मिशन की शुरुआत की है। आज सुख, शांति, आनंद, संतोष कम होता जा रहा है। झूठ, फरेब, बेईमानी, अशांति, दुराचार, भ्र्ष्टाचार, बेइंसाफी, खून खराबा बढ़ता जा रहा है। लोग आज घर का खाना न खाकर होटलों का खाना खा रहे हैं, जो हफ़्तों पहले से फ्रिज में रखे होते हैं, खेतों में ज़हर डाला जा रहा है, हम जब ऐसे खाने खाएंगे तो बीमार पड़ेंगे। जब हम अपने खेत, पानी, खाने को प्राकृतिक रखेंगे तभी बेहतर सेहत पाएंगे, मैंने लाखो किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ा है। शी बहुत ही बेहतर पहल है।  बी वी जी ग्रुप के चेयरमैन और एमडी हनमंतराव गायकवाड ने कहा कि शी एक अलग तरीके का काम है जो किशोर मोहता और कमल नारायण ने शुरू किया है। बी वी जी इसमे काफी एक्टिव सपोर्ट दे रहा है। दवा मुक्त जीवन और प्रिवेंटिव हेल्थ केयर के क्षेत्र में हमें काम करने की जरूरत है। आज किडनी फेलियर सहित कई प्रकार की बीमारियां लोगों में बढ़ गई हैं। बी वी जी पिछले कई वर्षों से आयुर्वेद के क्षेत्र में इन  बीमारियों से मुक्ति के लिए काफी रिसर्च का काम कर रही है। हर्बल दवाओं से कैंसर जैसी बीमारियों का इलाज संभव है। पुणे में हमारा वेलनेस सेंटर है, वहां के हेल्पलाइन नंबर 9090772424 पर फोन करके रोगी हर प्रकार की जानकारी पा सकते हैं। लिवर ट्रांसप्लांट, किडनी फेलियर, कैंसर जैसी घातक बीमारियों की हमारे पास प्रभावी दवाएं हैं जो काफी शोध करके बनाई गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.