नई दिल्ली: श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज द्वारा आयोजित 5वें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट में हंसराज कॉलेज, गार्गी कॉलेज और स्टनर अकादमी ने जीत हासिल की।
महिला वर्ग में हंसराज कॉलेज ने मैत्रेयी कॉलेज को 55-51 से हराया।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हंसराज कॉलेज की नव्या को दिया गया।
महिला वर्ग के दूसरे मैच में गार्गी कॉलेज ने मिरांडा हाउस को 47-23 से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार गार्गी कॉलेज की कामाक्षी को दिया गया।
पुरुष वर्ग में स्टनर अकादमी ने रामजस कॉलेज को 67-60 से हराया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टनर अकादमी के अजय राठी को दिया गया।

