Himachal Pradesh Result 2022 : हिमाचल में भाजपा को मिली हार, सीएम जयराम ठाकुर देने जा रहे हैं इस्तीफा

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस ने पूरी तरह से शिकस्त दिया है। पूरे सीटों की औपचारिक घोषणा होना भले ही शेष है, लेकिन इतना तय हो चुका है कि राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की ओर से कहा गया है कि मैं अब से थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहा हूं।

चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 11 सीटों पर जीत दर्ज़ की है और 15 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 11 सीट पर जीत दर्ज़ कर 28 सीटों पर आगे है जबकि निर्दलीय 2 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 1 सीट पर आगे चल रही है।

इसके साथ ही यह चर्चा भी जोरां पर है कि पहले दिल्ली नगर निगम में करारी हार और उसके अगले ही दिन अपने गृह प्रदेश हिमाचल प्रदेश में जिस प्रकार से भाजपा के केंद्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को शिकस्त मिली है, उसके बाद से सियासी कानाफुसी का दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी से हार का सामना करना पड़ा है, वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने शिकस्त दी है। वही कांग्रेस, जिसे राजनीतिक रूप से पूरे देश में न के बराबर माना जाने लगा है।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रचार की कमान संभाली थी। हिमाचल नड्डा का गृह राज्य भी है इसलिए इस राज्य में भाजपा के प्रदर्शन पर सभी की नजरें थीं। जेपी नड्डा का भाजपा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल अगले साल के शुरू में समाप्त हो रहा है। ऐसे में यदि उनके गृह राज्य में भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहता तो भाजपा अध्यक्ष के रूप में उनको एक और कार्यकाल मिलना मुश्किल पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.