मुबंई। दिल्ली के इंदिरा गांधी एरिना में हुए सारेगामा लाइव कैपमेनिया कॉन्सर्ट में हिमेश रेशमिया ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से स्टेडियम को नाइट क्लब में बदल दिया। दो लगातार रातों में 30,000 से ज़्यादा दर्शकों ने संगीत, जोश और जश्न का अद्भुत अनुभव लिया। ‘तेरा सुरूर’, ‘झलक दिखला जा’ और ‘आशिकी में तेरी’ जैसे हिट गानों पर दर्शक झूमते रहे। एक भावुक पल तब आया जब हिमेश की पत्नी सोनिया कपूर मंच पर उनके साथ जुड़ीं। हिमेश ने कहा, “दिल्ली का प्यार मैं कभी नहीं भूलूंगा।” सारेगामा के सिद्धार्थ आनंद कुमार ने इसे “एक आंदोलन की शुरुआत” बताया। अब बस एक सवाल है — क्या आप दोबारा इसे महसूस करने के लिए तैयार हैं?

