डॉ. गमजुम हैदर ने ‘सर्वश्रेष्ठ प्रशासक’ पुरस्कार अरुणाचल की जनता को समर्पित किया

गुवाहाटी। मणिपुर भवन, गुवाहाटी में आयोजित वार्षिक नॉर्थ ईस्ट हॉकी अवॉर्ड समारोह में हॉकी अरुणाचल के अध्यक्ष डॉ. गमजुम हैदर को ‘सर्वश्रेष्ठ खेल प्रशासक’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान अरुणाचल प्रदेश की जनता को समर्पित किया। डॉ. हैदर, हॉकी अरुणाचल के संस्थापक-अध्यक्ष हैं और 2010 से राज्य में हॉकी के विकास के लिए कार्यरत हैं। उन्होंने चिम्पू स्थित संगय ल्हादेन स्पोर्ट्स एकेडमी में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी टर्फ के उपयोग को सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है। पुरस्कार ग्रहण करते हुए उन्होंने कहा, “यह सम्मान मेरी नहीं, अरुणाचल की जनता की जीत है।”

समारोह में हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र निंगोम्बम को ‘स्पोर्ट्स आर्किटेक्ट ऑफ नॉर्थ ईस्ट’ और हॉकी असम के अध्यक्ष तपन दास को ‘सर्वश्रेष्ठ हॉकी प्रमोटर’ सम्मान से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.