Holi Special, ब्यूटी क्वीन शहनाज़ हुसैन से जानें रंग लगने से पहले ऐसे करें स्किन की केयर

नई दिल्ली। Holi Special, होली का त्यौहार खुशियां, मस्ती, रोमांच तथा उत्साह लेकर आता है, लेकिन रंगों के इस त्यौहार को हम सब लोग उत्साह से मनाने के साथ ही रंग खेलने से ज्यादा रंग छुड़ाने, त्वचा एवं बालों को हुए नुकसान को लेकर टैंशन में ज्यादा रहते हैं। पहले ही रोकथाम करना बाद में उपाय करने से बेहतर है। Holi Special, होली के रंगों का मजा लेने के लिए बाहर निकलने से पहले बरती जाने वाली कुछ सावधानियां।

Holi Special, मोटे कपड़े पहनें

मोटे कपड़े पहनें जो आपके शरीर को जितना ज्यादा संभव हो, ढककर रखें। इस तरह अगर आप पर कोई ऐसा रंग लगाया गया जो त्वचा के लिहाज से खराब है तो यह त्वचा तक पहुंच ही नहीं पाएगा और संवेदनशील त्वचा सुरक्षित रहेगी।

सनस्क्रीन या बेबी ऑयल

सनस्क्रीन या बेबी ऑयल की एक मोटी परत त्वचा पर एक रक्षात्मक आवरण बनाएगी। इससे रंगों के लिए त्वचा में अंदर जाना मुश्किल हो जाएगा। यही नहीं, होली खेलने के बाद इससे रंगों को हटाना या त्वचा को साफ करना आसान होगा।

Holi Special, लाल या गुलाबी शेड

लाल या गुलाबी शेड का उपयोग करें, जिसे आसानी से हटाया जा सके। ब्लैक, ग्रे, पर्पल और ऑरेंज जैसे रंग त्वचा से हटने में समय लगाते हैं। बालों और त्वचा के साथ नाखून का भी ख्याल रखें। पारदर्शी नेल पेन्ट लगा दें ताकि रासायनिक रंग आपके नाखून में ना फंसें। इन्हें निकालने में सबसे ज्यादा समय लगता है।

Holi Special, रंग लग जाएं तो

अपनी कोहनी और घुटनों पर वेसलिन या पेट्रोलियम जेली पहले ही लगा लें। नाखून में रंग लग जाएं तो बहुत खराब लगते हैं और इन्हें तुरंत साफ करना लगभग असंभव है। लिप बाम का उपयोग करें। होठों पर निशान न पड़ें, इसलिए उनकी रक्षा करें। बालों को रंगों के नुकसानदेह रसायनों से बचाने के लिए बालों में तेल लगाएं। इससे बाल धोने के दौरान भी रंगों को हटाने में सहायता मिलती है।

ग्लेयर्स पहनें

आंखें सबसे नाजुक हैं इसलिए आंखों की रक्षा के उपाय करें। होली खेलने के समय या तो ग्लेयर्स पहनें या फिर भरपूर पानी से आंखों को धोते रहें। सुनिश्चित करें कि आप अपनी आंखें ना रगड़ें।

त्वचा को हाइड्रेटेड रखें

ढेर सारा पानी पीएं और अपने शरीर तथा त्वचा को हाइड्रेटेड रखें क्योंकि सूखी त्वचा में रंग ज्यादा समय तक बने रहते हैं। इसके अलावा तरल पदार्थो के सेवन से ऊर्जा का आपका स्तर बना रहता है। अपनी त्वचा को कृत्रिम रंगों के हानिकारक रसायनों से सुरक्षित रखने के लिए ऑर्गेनिक रंगों का उपयोग करें। अगर आप को एलर्जी है या रैशेज हो जाते हैं तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। जानकार की सलाह लेना अच्छा रहता है वरना रसायन आपकी त्वचा को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

ब्यूटी क्वीन शहनाज़ हुसैन

Leave a Reply

Your email address will not be published.