मुंबई। भारत के तेजी से बढ़ते फूड-टेक प्लेटफॉर्म हाउस ऑफ बिर्यान (HoB) ने ₹32 करोड़ की फंडिंग राउंड पूरी की है। इस निवेश में क्रिकेट आइकन एमएस धोनी, बेस्टवांटेज इन्वेस्टमेंट्स, मोहित गोयल (पूर्व CVC कैपिटल), अबनीत सिंह (अल सिराज होल्डिंग्स) और सॉफ्टबैंक व अपैक्स जैसे दिग्गजों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल हैं। हाउस ऑफ बिर्यान की स्थापना अनुभवी शेफ मोहम्मद भोल और मिकाइल शाहानी ने की है, जिनका मकसद बिरयानी को पिज्ज़ा और सुशी जैसे वैश्विक फूड ब्रांड में बदलना है। वर्तमान में यह ब्रांड मुंबई, दिल्ली और दुबई में 22 क्लाउड किचन चला रहा है और 50 करोड़ रुपये की वार्षिक रन रेट के साथ EBITDA-पॉजिटिव है।
इस निवेश से कंपनी अगले तीन वर्षों में 120–150 आउटलेट्स तक विस्तार करने और ₹500 करोड़ तक का राजस्व लक्ष्य पाने की योजना बना रही है। HoB का अगला पड़ाव ऑस्ट्रेलिया, जापान, यूके और अमेरिका है।

