एचपी ने भारत के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पेश किए नए डेस्कजेट प्रिंटर्स

नई दिल्ली।  एचपी ने  भारत में डेस्कजेट ऑल-इन-वन (एआईओ) प्रिंटर्स की नई रेंज पेश की। इस रेंज को विशेष रूप से छात्रोंअभिभावकों और पेशेवरों के लिए होम प्रिंटिंग को ज्यादा स्मार्टसरल और रोचक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस पोर्टफोलियो में एचपी डेस्कजेटएचपी डेस्कजेट इंक एडवांटेज और एचपी डेस्कजेट अल्ट्रा इंक एडवांटेज में कुल चार मॉडल हैं। इनसे रोजाना के कामों में सुगमतादक्षता और कॉस्ट इफेक्टिव परफॉर्मेंस का संतुलन मिलेगा।

रोजाना की प्रिंटिंग की जरूरतों को सपोर्ट करने के लिए तैयार नई डेस्कजेट ऑल-इन-वन (एआईओ) सीरीज से प्रिंटिंग आसान और सुगम हो जाएगी। इस लाइनअप में अलग-अलग घरेलू प्रिंटिंग की जरूरतों के लिए डिजाइन किए गए मॉडल शामिल हैं। इसमें साधारण प्रिंटिंग और स्कैनिंग से लेकर ऑटोमैटिक डॉक्युमेंट फीडिंग जैसे कन्वीनियंस फीचर्स के साथ हायर वॉल्युम प्रिंटिंग तक की जरूरतें शामिल हैं। इसमें किसी तरह की रुकावट से बचने और घर के किसी भी कोने से आसानी से प्रिंटस्कैन और कॉपी करने के लिए सेल्फ-हीलिंग  टेक्नोलॉजी के साथ भरोसेमंद डुअल-बैंड वाई-फाई® दिया गया है। लो-कॉस्टहाई-यील्ड ओरिजिनल एचपी इंक  के साथ इस सीरीज से असाइनमेंटप्रोजेक्ट एवं डेली वर्क डॉक्युमेंट के लिए शार्प टेक्स्ट और बेहतरीन कलर्स मिलेंगे।

एचपी इंक में इंडिया मार्केट-प्रिंट कैटेगरी के सीनियर डायरेक्टर सतीश कुमार ने कहा, ‘भारतीय घरों में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में परिवारों में इस तरह के नेक्स्ट जनरेशन प्रिंटिंग सॉल्यूशंस की जरूरत बढ़ रही हैजो कॉम्पैक्टवाई-फाई इनेबल्ड और प्रयोग में आसान हों तथा उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से घुल-मिल जाएं। नई एचपी डेस्कजेट सीरीज को इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें स्मार्ट प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी को कंटेंपररी डिजाइन और वाइब्रेंट कलर एक्सेंट के साथ जोड़ा गया है। आसान सेटअप और बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ इस नई रेंज से परिवारों को हर दिन आत्मविश्वास के साथ प्रिंट करनेकुछ सीखने और क्रिएट करने में मदद मिलेगी। यह रेंज हर परिवार के लिए प्रिंटिंगस्कैनिंग और कॉपिंग को सरलएफिशिएंट और विजुअली अपीलिंग बनाएगी।’

  • प्रोडक्टिविटी एवं परफॉर्मेंस

•         घर के किसी भी कोने से प्रिंटिंगस्कैनिंग एवं कॉपी करना संभव

•         एचपी डेस्कजेट 2931एचपी डेस्कजेट आईए 2986/2989एचपी डेस्कजेट यूआईए 5135/5185 से 7.5 पेज तक प्रति मिनट (पीपीएम) (ब्लैक)/5.5 पीपीएम (कलर) की स्पीड और डेस्कजेट 4388 से 8.5 पीपीएम ब्लैक की स्पीड

•         सभी मॉडल में 60 शीट की इनपुट ट्रे

•         एचपी डेस्कजेट इंक एडवांटेज 4388 में ऑटोमैटिक डॉक्युमेंट फीडर हैजिससे मैनुअल पेज हैंडलिंग की सुविधा मिलती है

  • बेहतर यूजर एक्सपीरियंस और विश्वसनीयता

•         डुअल-बैंड (2.4 गीगाहर्ट्ज और 5 गीगाहर्ट्ज) सेल्फ हीलिंग वाई-फाई ऑटोमैटिक तरीके से रीकनेक्ट हो जाता हैजिससे निर्बाध प्रिंटिंग सुनिश्चित होती है

•         एचपी एप के माध्यम से ब्लूटूथ और वाई-फाई के जरिये मल्टी डिवाइस प्रिंटिंग का फंक्शन

•         आसान परिचालन के लिए बटन के साथ यूजर-फ्रेंडली कंट्रोल पैनल

•         कन्टेंपरेरी व्हाइट बेस और घर के माहौल में खूबसूरती के साथ ढल जाने वाले ट्रेंडिंग रंगों के साथ स्पेस-एफिशिएंट फुटप्रिंट

  • पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन

•         सभी मॉडल्स में कम से कम 70 प्रतिशत पोस्ट-कंज्यूमर रीसाइकिल्ड प्लास्टिक कंटेंट

•         एचपी प्लेनेट पार्टनर्स प्रोग्राम के माध्यम से रीसाइकिल करना संभव

  • कीमत एवं उपलब्धता

•         एचपी डेस्कजेट इंक एडवांटेज 2986 ऑल-इन-वन प्रिंटर व्हाइट वेरी पेरी कलर में 6,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। ग्राहक इसे एचपी वर्ल्ड स्टोर और एचपी ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं। यहां क्लिक करें।

•         एचपी डेस्कजेट इंक एडवांटेज 2989 ऑल-इन-वन प्रिंटर व्हाइट माचू पिच्चू कलर में 6,999 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक इसे एचपी वर्ल्ड स्टोर और एचपी ऑनलाइन स्टोर से इसे खरीद सकते हैं। यहां क्लिक करें।

•         एचपी डेस्कजेट इंक एडवांटेज 4388 ऑल-इन-वन प्रिंटर व्हाइट सर्फ ब्लू कलर में 7,999 रुपये में उपलब्ध है। ग्राहक इसे एचपी वर्ल्ड स्टोर और एचपी ऑनलाइन स्टोर से इसे खरीद सकते हैं। यहां क्लिक करें।

•         एचपी डेस्कजेट अल्ट्रा इंक एडवांटेज 5135 व्हाइट वार्म अरोमा और 5185 व्हाइट पिमेंटो ऑल-इन-वन प्रिंटर्स जल्द उपलब्ध होंगे।

•         एचपी डेस्कजेट 2931 ऑल-इन-वन प्रिंटर व्हाइट वेरी पेरी कलर में जल्द उपलब्ध होगा।

ग्राहक एचपी पीएलसी वेबसाइट या एचपी एप के माध्यम से एजुकेशनल वर्कशीट का एक्सटेंसिव कलेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.