मुंबई। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस नियति फतनानी अब एक नई और चौंकाने वाली भूमिका में नजर आने वाली हैं। उनकी आने वाली वेब सीरीज़ ‘रोज़ गार्डन’ 17 जुलाई को हंगामा ओटीटी पर रिलीज़ हो रही है। इस कहानी की पृष्ठभूमि पंजाब के एक गांव में है, जहां दो बहनें और उनकी मां गुलाबों के बगीचे और एक रहस्यमय पारिवारिक रिवाज़ से जुड़ी दर्दनाक सच्चाइयों का सामना करती हैं। नियति ने बताया, “मैंने कभी क्रिकेट नहीं खेला था, लेकिन सेट पर शॉट से पहले सीखा। किरदार ‘सिमरन’ मेरे लिए बेहद अलग था — पहली बार किसी मर्डरर का रोल निभाया है। ये अनुभव मेरे लिए एक बड़ा चैलेंज रहा।”
इस थ्रिलर ड्रामा में नियति के साथ मनीनी दे, अकांक्षा पुरी, और नील समर्थ जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

