मुंबई। सोनी सब का शो ‘इत्ती सी खुशी’ अपनी संवेदनशील कहानी और भावनात्मक गहराई के चलते दर्शकों के दिलों में जगह बना चुका है। शो में सुम्बुल तौकीर खान अन्विता की भूमिका निभा रही हैं, जो पांच भाई-बहनों की जिम्मेदारी अकेले निभा रही एक मजबूत युवती है। अन्विता का साथ निभा रहे हैं ऋषि सक्सेना, जो संजय नामक ईमानदार पुलिस अफसर के किरदार में हैं। हाल ही में शो के सेट पर एक मज़ेदार वाकया हुआ, जब सुम्बुल मस्ती के मूड में थीं। शूटिंग के बीच सुम्बुल हल्के पंच की एक्टिंग कर रही थीं, और ऋषि ने हंसते हुए कहा कि “सच में ट्राय करो!” जब सुम्बुल ने पंच मारा, तो वह इतना ज़ोरदार था कि ऋषि चौंक गए।
इस पर ऋषि बोले, “मुझे लगा था उसका पंच हल्का होगा, पर मैंने उसकी ताकत को हल्के में ले लिया। बाद में पता चला कि उसे बॉक्सिंग का शौक है!” उन्होंने आगे कहा, “ऑनस्क्रीन गंभीर और ऑफस्क्रीन मस्तीभरी सुम्बुल के साथ काम करना हमेशा एक मज़ेदार अनुभव होता है।”
इत्ती सी खुशी देखिए सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

