आईएएस अपूर्वा दुबे और प्रो. संजय दुबे की पुस्तक “इंडियन पॉलिटी” लॉन्च

लखनऊ। 2013 बैच (यूपी कैडर) की टॉपर आईएएस अधिकारी अपूर्वा दुबे और प्रो. (डॉ.) संजय दुबे की नई पुस्तक “इंडियन पॉलिटी” का विमोचन हो गया है। यह पुस्तक खासतौर से यूपीएससी सिविल सेवा और राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बेहद उपयोगी मानी जा रही है। पुस्तक का प्रकाशन विले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।

बता दें कि लेखिका अपूर्वा दुबे अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। इस पुस्तक की खासियत यह है कि इसे पिता-पुत्री की लेखक जोड़ी ने तैयार किया है। पुस्तक ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध होगी।

‘इंडियन पॉलिटी’ (भारतीय राजनीति) पुस्तक की प्रमुख विशेषताएँ :

नवीनतम घटनाक्रमों का समावेश – आव्रजन और विदेशी अधिनियम 2025, गवर्नर की स्वीकृति की समयसीमा पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय, अनुच्छेद 143 (राष्ट्रपति संदर्भ), एक राष्ट्र-एक चुनाव और राष्ट्रीय राजनीतिक दलों पर अद्यतन जानकारी।

2023 में लागू नए आपराधिक कानून – बीएनएस, बीएनएसएस और बीएसए, जो IPC, CrPC और भारतीय साक्ष्य अधिनियम का स्थान लेंगे।

सतर्कता और जांच एजेंसियों पर अध्याय – CVC, CBI, NIA, ED, SFIO और DRI।

विशेष अध्याय – रियासतों का एकीकरण, राष्ट्रीय पहचान व प्रतीक, पूर्वोत्तर भारत, आपराधिक न्याय प्रणाली, अधिवक्ता व बार काउंसिल, भारत के सॉलिसिटर जनरल, कानूनी सेवा प्राधिकरण, लोक अदालतें और मध्यस्थता।

राजनीति और चुनाव पर व्यापक कवरेज – पार्टी प्रणाली, गठबंधन राजनीति, चुनावी सुधार, आपदा प्रबंधन और उपभोक्ता विवाद निवारण तंत्र।

संवैधानिक, वैधानिक और अन्य प्रमुख निकायों के अध्यक्षों व सदस्यों की अद्यतन सूची।

संवैधानिक पदाधिकारियों की वेतन संरचना का सारणीबद्ध विवरण।

प्रारंभिक परीक्षा 2025 के प्रश्न, उत्तर और विस्तृत स्पष्टीकरण।

17 आवश्यक परिशिष्ट – जिनमें 12 वर्षों के प्रश्न और उत्तर शामिल।

“इंडियन पॉलिटी” को प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए एक व्यापक और अद्यतन संदर्भ पुस्तक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.