पर्यावरण सुरक्षित तो हम सुरक्षित : बसंत झा

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद पार्क में आनंदमय भारती फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था का कहना है कि हम लोग मोदी जी के प्रधानमंत्री मोदी के एक पर मां के नाम कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए आज वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया है जिसमें हमारे संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। इसके तहत अब तक 50 पेड़ लगाए जा चुके हैं, अभी और 50 पेड़ लगाना है। इसके तहत पार्कों में बेल, नीम, जामुन, पीपल, अमरूद आदि के पेड़ लगाए गए हैं। आनंदमय भारती फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा विनोद नगर मंडल के उपाध्यक्ष बसंत झा ‘वत्स’ का कहना है कि सौ पेड़ लगाना हमारा लक्ष्य है। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम को बल देते हुए संस्था ने यह कार्य करने का बीड़ा उठाया है। उक्त कार्यक्रम हम पूरे महीने भर चलाएंगे। पर्यावरण दिवस के दिन हमने 25 पेड़ लगाए। हमारा मानना है कि पर्यावरण सुरक्षित तो हम सुरक्षित।

आनंदमय भारती फाउंडेशन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को दिया नया बल

समाज सेवा के कार्य में आनंदमय भारती फाउंडेशन निरंतर समाज के बीच कई सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्य करती रहती है। कुछ लोग घरों के खंडित मूर्तियां या अन्य पूजा सामग्री को जैसे तैसे पार्क में फेंक देते हैं। अथवा किसी पेड़ के नीचे फेंक देते हैं। संस्था उनको एकत्रित कर पार्कों अथवा अन्य जगहों पर गड्ढा खोदकर विसर्जित करने का कार्य करती है। संस्था प्रति वर्ष समय-समय पर दुर्गा पूजा, सरस्वती पूजा, राम जानकी महोत्सव, सहित कई अन्य सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित करती है। इस कार्यक्रम में संस्था के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। उक्त सभी कार्य पूर्ण करने में सहयोग करते हैं। आज के कार्यक्रम में भी संस्था के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं शामिल होने वाले में संस्था के अध्यक्ष वसंत झा ‘वत्स’, विनय झा, सूर्यनंद झा, सोनू झा, उग्र नारायण चौधरी सुधीर कुमार, राजेश तलवार सहित और भी कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.