भारत ने ईरान से बंद किया कच्चा तेल खरीदना


नई दिल्ली/वाशिंगटन।
भारत ने अपने पुराने सहयोगी ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। अमेरिका के प्रतिबंधों से मिली छूट की अवधि इस महीने की शुरुआत में समाप्त होने के बाद भारत ने यह निर्णय लिया है। अमेरिका में भारत के राजदूत ने हर्षवर्धन श्रृंगला यहां यह जानकारी दी।अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका द्वारा प्रतिबंध से मिली छूट की अवधि बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद भारत ने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में भारत ने ईरान से खरीदे जाने वाले कच्चे तेल की मात्रा करीब 2.5 अरब टन से घटाकर एक अरब टन कर दी थी।

इस कदम के बाद भारत एक और नया देश बन गया है जिसने ईरान से कच्चा तेल खरीदना बंद कर दिया है। अमेरिका ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से खुद को अलग करने के बाद उसके खिलाफ कई आर्थिक प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.