इन्फाईनाईट ने महिलाओं को अपनी फर्टिलिटी का भविष्य सुरक्षित करने में समर्थ बनाया; दिल्ली में विशेषज्ञ एग फ्रीज़िंग सेंटर का उद्घाटन किया

 

 

नई दिल्ली। एग फ्रीजिंग के लिए भारत के पहले सेंटर ऑफ एक्सिलैंस, इन्फाईनाईट ने आज दिल्ली में अपने पहले एग फ्रीजिंग केंद्र का उद्घाटन करने की घोषणा की है। यह केंद्र महिलाओं को दो प्राथमिक सुविधाएं प्रदान करेगा। पहली सुविधा, फाईनाईट स्कोर, जिसमें महिलाओं की मौजूदा फर्टिलिटी क्षमता का आकलन किया जाएगा, ताकि उन्हें इस मामले में विश्वास के साथ निर्णय लेने में मदद दी जा सके; और दूसरी सुविधा एक सुगम समग्र (चिकित्सा एवं भावनात्मक) सुपरवाईज़्ड एग फ्रीज़िंग है, ताकि वो अपने एग्स को फ्रीज़ करके अपने प्राकृतिक प्रजनन काल को बढ़ा सकें।

 

एग फ्रीज़िंग पूरे विश्व में आम है, और 30 साल के आसपास की कामकाजी महिलाएं अपना प्रजनन काल बढ़ाने के लिए एग फ्रीजिंग का उपयोग करती हैं। लेकिन इसके बारे में कई गलत धारणाएं और भ्रांतियाँ भी हैं। अपने प्रजनन के चक्र को नियंत्रण में लेना पसंद की बजाय आखिरी विकल्प के तौर पर देखा जाता है। अधिकांश महिलाओं को इसकी जानकारी तक नहीं होती है। लेकिन प्रजनन काल को संरक्षित करने के लिए समय पर इसकी योजना बनाना आवश्यक है। इन्फाईनाईट ने महिलाओं को अपनी फर्टिलिटी का भविष्य सुरक्षित करने के लिए एग फ्रीज़िंग की सुविधा प्रदान करना चाहता है। इन्फाईनाईट फर्टिलिटी आधुनिक टेक्नॉलॉजी की मदद से व्यक्तिगत और सहानुभूतिपूर्ण केयर प्रदान करता है। इसने आकलन और परीक्षण की एक अद्वितीय तकनीक, ‘‘फाईनाईट स्कोर’’ का विकास किया है, जिसमें उम्र, पारिवारिक इतिहास, और पीसीओएस एवं एंडोमीट्रियोसिस जैसी विशेष मेडिकल स्थितियों के आधार पर मौजूदा फर्टिलिटी की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।

अपने विशेषज्ञों के साथ सही आकलन व परामर्श के बाद इन्फाईनाईट अपने केंद्र पर एग फ्रीजिंग सुविधा प्रदान करने के लिए आधुनिक विज्ञान का उपयोग करता है।

इस लॉन्च के बारे में, डोरोन मैमेट, फाउंडर एवं सीईओ, इन्फाईनाईट ने कहा, ‘‘हमें मालूम है कि महिलाओं को अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आधुनिक कॉर्पोरेट दुनिया में ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपने करियर पर केंद्रित रहती हैं। और बाद में जब वो परिवार शुरू करने के लिए तैयार होती हैं, तब उनके सामने फर्टिलिटी की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इन्फाईनाईट इस समस्या का समाधान कर समाज में परिवर्तन लाना चाहता है। हम चाहते हैं कि आधुनिक महिलाएं पहले अपनी फर्टिलिटी के भविष्य के बारे में जागरुक बनें, और फिर अपने करियर और परिवार के मामले में स्वतंत्र निर्णय लें। महिलाओं को अब परिवार और करियर में से एक को चुनने की जरूरत नहीं। अब वो इन दोनों को साथ चला सकती हैं। इन्फाईनाईट फर्टिलिटी द्वारा हम महिलाओं को जागरुक, शिक्षित और समर्थ बनाना चाहते हैं, ताकि वो इन्फाईनाईट अवसरों के साथ एक संपूर्ण जिंदगी जिएं। हम चाहते हैं कि वो आत्मविश्वास के साथ अपनी फर्टिलिटी को अपने नियंत्रण में लेकर आगे बढ़ें। हमें उम्मीद है कि इससे आने वाले भविष्य में महिलाएं अपने सपनों की ओर बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगी।’’

 

डॉ. निशा भटनागर, एमबीबीएस, एमडी (ऑबगायने), मेडिकल डायरेक्टर, इन्फाईनाईट फर्टिलिटी ने कहा, ‘‘महिलाओं के प्रजनन काल में तीस वर्ष की आयु के बाद उनकी गर्भधारण करने की संभावनाएं कम हो जाती हैं क्योंकि उनकी ओवरीज़ में एगज़ का रिज़र्व कम हो जाता है। बदलते समय के साथ अब महिलाएं नए युग के विकल्पों पर विचार कर रही हैं, ताकि वो अपने जीवन के उद्देश्यों के साथ तालमेल बना सकें। हालांकि अधिकांश युवा महिलाएं अभी भी एग फ्रीजिंग के विकल्प पर बहुत कम विचार करती हैं। लेकिन वो जितनी जल्दी इस बारे में निर्णय लेंगी, भविष्य में उनकी फर्टिलिटी सुरक्षित रहने की संभावनाएं उतनी ही ज्यादा हो जाएंगी। हम उन्हें प्रजनन काल के दायरे से बाहर लाकर स्वतंत्रता प्रदान करना चाहते हैं। व्यक्तिगत परामर्श और एग फ्रीजिंग सुविधा द्वारा हमारा मिशन महिलाओं के साथ इन्फाईनाईट अवसर साझा करना है, ताकि वो अपने जीवन में और ज्यादा आत्मविश्वास, स्वतंत्रता, समय व संसाधनों के साथ आगे बढ़ सकें।’’

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.