इंटरियो बाय गोदरेज ने शिल्प, आराम और जिम्मेदार डिज़ाइन पर आधारित सॉफ्ट फर्निशिंग्स का नया कलेक्शन लॉन्च किया

मुंबई।  गोरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के अग्रणी फर्नीचर ब्रांड इंटरियो बाय गोरेज ने अपने होम प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए सॉफ्ट फर्निशिंग्स का नया कलेक्शन लॉन्च किया है। यह कलेक्शन उपभोक्ताओं को अपने घर की सजावट को आसानी से नया रूप देने में मदद करेगा। इस कदम से इंटरियो की पहचान आधुनिक भारतीय घरों के लिए डिजाइन किए गए ब्रांड के रूप में और मजबूत होगी। साथ हीयह केवल फर्नीचर तक सीमित न रहकर बदलती जीवनशैली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आरामशिल्प कौशल और लंबे समय तक आकर्षण बनाए रखने वाले उत्पादों की पेशकश करता है।

इस नई रेंज में कुशन कवरथ्रो (पर्दे/चादर)टेबल लिनेन और कालीन (रग्स) शामिल हैंजिन्हें हैंडलूम कपड़ों और हाथ की कढ़ाई से तैयार किया गया है। ‘Heirloom Naga’ जैसे कारीगर समूहों के साथ साझेदारी के माध्यम सेब्रांड स्वदेशी शिल्प को पुनर्जीवित और प्रोत्साहित करना चाहता है।

इंटरियो बाय गोरेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड ऑफ कंज्यूमर बिजनेस डॉ. देव नारायण सरकार ने कहा: आज के आधुनिक भारतीय घर पहले से कहीं अधिक बहुउद्देश्यीय हो गए हैं। ये काम करनेपरिवार के साथ समय बितानेआराम करने और अपनी पहचान व्यक्त करने की जगह बन गए हैं। उपभोक्ता ऐसे प्रॉडक्ट चाहते हैं जो उपयोगितासौंदर्य और टिकाऊपन को एक साथ जोड़ें। हमारा सॉफ्ट फर्निशिंग्स कलेक्शन इसी समझ पर आधारित है। यह बिना बड़े बदलाव के इंटीरियर को नया और व्यक्तिगत रूप देने की सुविधा देता है। हाइब्रिड वर्क के अनुसार घरों में बदलाव करने वाले परिवारों से लेकर हस्तनिर्मित टेक्सटाइल पसंद करने वाले डिजाइन-सचेत उपभोक्ताओं तकयह कलेक्शन आज के भारत की जीवनशैली को दर्शाता है। व्यावसायिक दृष्टि से भी हम सॉफ्ट फर्निशिंग्स को एक मजबूत विकास अवसर के रूप में देखते हैं। हमें उम्मीद है कि डिजाइन-आधारित और टिकाऊ उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ यह श्रेणी हमारे होम सॉल्यूशंस पोर्टफोलियो में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

इस कलेक्शन में नॉन-इम्प्रेशन वेलवेटटेक्सचर्ड जैक्वार्डहैंडलूम बुने कपड़े और हाथ की कढ़ाई के डिज़ाइन शामिल हैं। साथ ही भारतीय ऊन और विस्कोस से बने हैंड-टफ्टेड रग्स भी पेश किए गए हैं। पूरी श्रृंखला में प्राकृतिक रंगों और पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों का उपयोग किया गया हैजिससे गुणवत्ता और टिकाऊपन से समझौता नहीं किया गया है। आसान स्टाइलिंग को ध्यान में रखते हुए इसमें विभिन्न पैटर्न और सॉलिड डिज़ाइनों के मिक्स-एंड-मैच विकल्प दिए गए हैंजिससे उपभोक्ता आसानी से अपने घर को नया रूप दे सकते हैं।

सॉफ्ट फर्निशिंग्स कलेक्शन की कीमत ₹499 से ₹22,000 के बीच है और यह मेट्रोटियर और टियर शहरों में इंटरियो स्टोर्स पर उपलब्ध है। आने वाले महीनों में ब्रांड अपने होम एक्सेसरीज़ पोर्टफोलियो का और विस्तार करने की योजना बना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.